हरियाणा: फतेहाबाद में तिरंगा फहराने वाले दूसरे सीएम बने मनोहर लाल, 20 साल बाद दूसरा मौका

फतेहाबाद में तिरंगा फहराने वाले दूसरे सीएम बने मनोहर लाल, 20 साल बाद दूसरा मौका

फतेहाबाद: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वतंत्रता दिवस पर फतेहाबाद पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया। 20 साल बाद यह दूसरा मौका रहा, जब प्रदेश के किसी सीएम ने फतेहाबाद में तिरंगा फहराया। 1997 में फतेहाबाद जिला बनने के बाद 2003 में पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने ध्वजारोहण किया था और अब 2023 में CM मनोहर लाल ने ध्वजारोहण किया।

तिरंगा फहराने के बाद CM मनोहर लाल ने कहा कि आज़ादी का पावन पर्व जश्न मनाने जैसा है। आजादी के समय 1947 में देश का विभाजन हुआ, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हमने विभाजन विभीषिका दिवस मनाने का फैसला लिया। मुझे प्रसन्नता इस बात की है कि आज उन्होंने 9वें स्वतंत्रता दिवस का ध्वजारोहण हरियाणा में किया। फतेहाबाद जिले के लोगों का स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान रहा।

manohar lal khattar

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव धांगड़ के 14 लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए योगदान दिया। हरियाणा का योगदान देश के विकास में भी काफी रहा। चाहे यहां का जवान हो, किसान हो, हमेशा आगे रहा है। देश की सेवा में सेना की बात की जाए तो 10% हरियाणा की सेवा है। हमारी भूमि गीता की भूमि है। भगवान श्री कृष्ण ने गीता का संदेश यहां दिया। इसी कारण हरियाणा आज अपने सद्भाव, भाईचारा, प्रेम के लिए जाना जाता है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, 9 वर्षों में हरियाणा भाईचारे से रह रहा है। हरियाणा के हर समाज के लोगों की सेवा मेरा धर्म है। हमने बहुत से सिस्टम में चेंज किए। बदलाव को स्वीकार करना कठिन होता है, लेकिन जनता अब स्वीकार कर रही है और इससे जनता को फायदा हो रहा है। पिछली सरकारें गरीबी हटाओ का नारा हमेशा देती रहीं, लेकिन कभी काम नहीं किया। हमने हर परिवार की फैमिली ID बनाकर एक-एक व्यक्ति एक एक परिवार की पहचान की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अमृतकाल में साढ़े 12 लाख नए राशन कार्ड बनाए। इस अमृतकाल में घर बैठे लोगों को पेंशन मुहैया करवाई। न दफ्तर जाना, न दस्तावेज और न ही दरखास्त। आयुष्मान योजना का विस्तार किया है। विद्यार्थियों को लाखों टैब दिए।

हरियाणा में इफ्रांस्ट्रक्टर में बदलाव किया। हर जिला नेशनल हाईवे से जुड़ा है। इससे इन्वेस्टर भी यहां आ रहे हैं। हमने बदलाव के लिए पोर्टल बनाए, उनकी आलोचना बहुत हो रही। CM ने कहा कि बताना चाहूंगा, यह पोर्टल ही किसान की फसल बेचता है तो सीधा पैसा खाते में जाता है। पोर्टल का ही कमाल है कि बुढ़ापा पेंशन सीधे बैंक में जाती है, अन्यथा उस पैसे में चोरी होती थी। हमने बिचौलिया व्यवस्था खत्म की है। हमने लाखों को बिना खर्ची बिना पर्ची नौकरी दी।

यह नया युग है, जहां घर बैठे काम हो रहे हैं। ई-गर्वनेंस, CM विंडो के माध्यम से लोगों का जीवन आसान किया है, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है। इन सभी बदलावों की वजह से हरियाणा आज देश में नंबर वन है।

हरकोका, गोरक्षा कानून बनाया, 100वीं वर्षगांठ पर टॉप होगा हरियाणा

संगठित अपराधों पर नकेल कसने के लिए हरकोका कानून बनाने का प्रावधान रखा, गौरक्षा का कानून बनाया, जिसमें गौ हत्या पर 10 साल तक की सजा रखी है। धर्म परिवर्तन जबरन करवाने वालों पर नकेल कसने के लिए कानून बनाया। हरियाणा की छवि हर मामले में चमकी है। हरियाणा में बड़े शहरों में प्रति व्यक्ति जीएसटी कलेक्शन सर्वाधिक हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+