जालंधर के विकास कार्यों में खर्च होंगे 2.67 करोड़, मान सरकार का फैसला

मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए पंजाब सरकार ने जालंधर नगर निगम की ठोस अवशेष के निपटारे और अन्य विकास कार्यों के लिए लगभग 2.67 करोड़ रुपए खर्च करने का फैसला किया।

punjab government

जालंधर: पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएं, साफ़-सुथरा और प्रदूषण मुक्त वातावरण मुहैया करवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस कड़ी के अंतर्गत राज्य भर में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। स्थानीय सरकार संबंधी मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए पंजाब सरकार ने जालंधर नगर निगम की ठोस अवशेष के निपटारे और अन्य विकास कार्यों के लिए लगभग 2.67 करोड़ रुपए ख़र्च करने का फ़ैसला किया है।

जानकारी देते हुए इन्दरबीर निज्जर ने बताया कि विभाग द्वारा नगर निगम ठोस अवशेष उठाने के लिए 6 टिप्पर (10 टायर वाहन टिप्पर-2516 और इससे ऊपर) 2 जेसीबी किराये पर लिए जाएंगे। यह वाहन GPS सिस्टम से लैस होंगे। इस काम के लिए एक चालक और एक हैल्पर की सेवाएं भी ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए लगभग 2.50 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+