मनीष सिसोदिया ने दी फिल्टर हाउस को मंजूरी, हर घर को 24 घंटे मिलेगा साफ पानी
दिल्ली सरकार हर घर को 24 घंटे नल से साफ पानी देने की दिशा में युद्धस्तर पर काम कर रही है।
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर: दिल्ली सरकार हर घर को 24 घंटे नल से साफ पानी देने की दिशा में युद्धस्तर पर काम कर रही है। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को दिल्ली जलबोर्ड के नांगलोई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) में स्पेस सेविंग टेक्नोलॉजी के साथ नए फिल्टर हाउस के निर्माण कार्य की परियोजना को मंजूरी दी।

इस परियोजनाओं की कुल लागत 59.7 करोड़ रुपये है। परियोजना के पूरा होने के बाद नांगलोई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस यह फिल्टर गर्मी या पानी की ज्यादा मांग के समय करीब 10-15 फीसदी अधिक जल को साफ कर सकेगा। इससे दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पानी की जरूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी।
सिसोदिया ने अधिकारियों को नांगलोई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) में बनने वाले नए फिल्टर हाउस के कार्य को समय सीमा के अंदर काम पूरा करने के निर्देश दिए है। सिसोदिया ने इस मौके पर कहा कि इस परियोजना के तहत गाद की समस्या से निपटने के लिए दो नए प्री-सेटलिंग टैंक बनाए जाएंगे। इसके निर्माण में जगह की बचत के लिए स्पेस सेविंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में फिल्टर बेड्स, यानी सेंड फिल्टर होते हैं, जिसमें एक टैंक में रेत भरी होती है। फिल्ट्रेशन प्रक्रिया में पानी में बच गए सुक्ष्म कण, वायरस, बैक्टीरिया, स्वाद, गंध को दूर किया जाता है। फिल्टर बेड्स के खराब होने की वजह से पानी की गुणवत्ता खराब हो जाती है, ऐसे में पानी का उत्पादन कम हो जाता है। आने वाले समय में यहां मौजूदा फिल्टर बेड्स काम करना बंद न कर दें, इसलिए समय रहते इस समस्या का समाधान करना जरूरी है। इसी के चलते केजरीवाल सरकार नया फिल्टर हाउस बना रही है।












Click it and Unblock the Notifications