चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम उम्मीदवार बनाना मतलब उनकी भ्रष्ट गतिविधियों पर मुहर- हरसिमरत कौर बादल
हरसिमरत कौर बादल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करके उनकी ‘‘भ्रष्ट गतिविधियों'' पर सहमति की मुहर लगा दी है
चंडीगढ़, 8 फरवरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करके उनकी ''भ्रष्ट गतिविधियों'' पर सहमति की मुहर लगा दी है।

शिरोमणि अकाली दल की नेता ने आरोप लगाया, ''यहां तक कि मुख्यमंत्री के भतीजे से काली कमायी बरामद की गयी है और उसने यह भी माना है कि यह बालू माफिया और तैनाती तथा तबादलों के लिए घूस से मिली धनराशि है लेकिन फिर भी कांग्रेस आलाकमान ने उनके साथ खड़े रहना चुना।''
यह भी पढ़ें: क्या तारक मेहता की बबीता जी मुनमुन दत्ता हो गई थीं गिरफ्तार, अब एक्ट्रेस ने पुलिस को लेकर कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications