योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं: मुख्यमंत्री खट्टर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को लोगों से कहा कि वे दिन में कम से कम आधा घंटा योग कर इसे अपने जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बनाएं।

खट्टर ने योग दिवस पर पानीपत में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ''हम अन्य लोगों को योग के लिए तभी प्रेरित कर सकते हैं जब हम स्वयं योग करते हों।

chief-minister-khattar

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लोगों के साथ मिलकर योगाभ्यास किया। खट्टर ने कहा, ''स्वस्थ रहने के लिए, हमें योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि सभी को हर रोज कम से कम 30 से 40 मिनट तक योग जरूर करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार योग के प्रचार के लिए विभिन्न कदम उठा रही है। योग दिवस के मौके पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंचकुला में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि योग ने भारतीय संस्कृति को विश्व से जोड़ा है। हरियाणा के अन्य हिस्सों में भी योग दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर हरियाणा भाजपा प्रमुख ओम प्रकाश धनखड़ भी उनके साथ मौजूद थे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर फरीदाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री और यहां के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर के साथ भाजपा के हरियाणा मामलों के प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने योगाभ्यास समारोह में भाग लिया। वहीं, राज्य के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अंबाला छावनी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+