महाराष्ट्र भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, फडणवीस समेत कई बड़े नेता शामिल

कार्यकारिणी के विशेष निमंत्रित सदस्य पद पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी,उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेताओं का समावेश है।

devendra fadnavis

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बुधवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। नई प्रदेश कार्यकारिणी में 16 उपाध्यक्ष, 6 महासचिव और 16 सचिव रखे गए हैं। इसके अलावा 64 कार्यकारिणी सदस्य, 264 विशेष निमंत्रित सदस्य और 512 निमंत्रित सदस्य शामिल किये गए हैं।

चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर माधव भांडारी, सुरेश हालवणकर, चैनसुख संचेती, जयप्रकाश ठाकुर, धर्माल मेश्राम, एजाज देशमुख, राजेंद्र गावित आदि की नियुक्ति की गई है। महासचिव पद पर विधायक रणधीर सावरकर, एड। माधवी नाईक, संजय केनेकर, विजय चौधरी, विक्रांत पाटिल, मुरलीधर मोहोल की नियुक्ति की गई है। सचिव पद पर भरत पाटील, एड। वर्षा डहाले, अरुण मुंडे, महेश जाधव आदि की नियुक्ती की गई है।

कोषाध्यक्ष पद पर विधायक मिहीर कोटेचा, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी पद पर रवींद्र अनासपुरे की नियुक्ति की गई है। विभागीय संगठन मंत्री पद पर उपेंद्र कोठेकर (विदर्भ), मकरंद देशपांडे (पश्चिम महाराष्ट्र), संजय कौडगे (मराठवाडा), शैलेश दलवी (कोकण), हेमंत म्हात्रे (ठाणे को नियुक्त किया गया है।

कार्यकारिणी के विशेष निमंत्रित सदस्य पद पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी,उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे, राष्ट्रीय सचिव पंकजा ताई मुंडे, विजयाताई रहाटकर, केंद्रीय व राज्य मंत्रिमंडल के सभी मंत्री, राज्यमंत्री, मुंबई अध्यक्ष आशिष शेलार, राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद डॉ. हिना गावित, राज्य के सभी सांसद, विधायक आदि का समावेश है। इसके अलावा 288 विधानसभा क्षेत्रों के समन्वयक और 705 मंडलों के प्रभारी की भी नियुक्ति की गई है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष माधव भांडारी, महाविजय अभियान के संयोजक विधायक श्रीकांत भारतीय, प्रदेश महासचिव विधायक रणधीर सावरकर, माधवी नाईक, विजय चौधरी, संजय केनेकर, विक्रांत पाटिल, मुरलीधर मोहोल, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये, प्रदेश समन्वयक विश्वास पाठक आदि उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+