जल संरक्षण के मामले में महाराष्ट्र बना नंबर-1, CM एकनाथ शिंदे ने शेयर की खुशी
देश में सबसे ज्यादा जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं को महाराष्ट्र ने लागू किया है। महाराष्ट्र में आगे चलकर पानी का संकट सामने नहीं आएगा इसके लिए महायुति की सरकार कटिबद्ध है और इसके मुताबिक ही अलग-अलग योजनाओं को आकार दे रही।

Ministry of Jal Shakti: जल संरक्षण के मामले में महाराष्ट्र देश में नंबर वन का खिताब पाया है। केंद्रीय जल शक्ति मिनिस्ट्री की रिपोर्ट जारी हो गई है। सबसे ज्यादा जलाशयों की गणना की गई। इससे जुड़ी रिपोर्ट में महाराष्ट्र का नंबर देश में पहला है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह जानकारी ट्वीट की है। उन्होंने अपने ट्वीट में इसे अभिमान का क्षण बताया है और लिखा है कि आगे चलकर राज्य में पानी का संकट सामने नहीं आए, इसके लिए राज्य की महायुति की सरकार कटिबद्ध है।
सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'महाराष्ट्र के लिए यह अभिमान का क्षण है। जलशक्ति मंत्रालय की ओर से जारी की गई जल संरक्षण की पहली गणना रिपोर्ट के मुताबिक जल संरक्षण की योजना को बड़े पैमाने पर और कामयाबी के साथ अमल में लाने के मामले में महाराष्ट्र पहले क्रमांक पर है। देश में सबसे ज्यादा जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं को महाराष्ट्र ने लागू किया है। महाराष्ट्र में आगे चलकर पानी का संकट सामने नहीं आएगा, इसके लिए महायुति की सरकार कटिबद्ध है और इसके मुताबिक ही अलग-अलग योजनाओं को आकार दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications