नल-जल प्रदाय योजना का CM चौहान ने किया शुभारंभ, कहा- रायसेन में बम्होरी और सुल्तानगंज बनेगी नई तहसील

Shivraj Singh Chouhan: सेमरी जलाशय नल-जल प्रदाय योजना का शुभारंभ करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई बड़ी घोषणाएं की। सीएम शिवराज चौहान ने घोषणाएं करते हुए कहा कि रायसेन जिले की बम्होरी और सुल्तानगंज को अब नई तहसील बनाया जाएगा।

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि बेगमगंज में नया भवन तथा ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। बेगमगंज और बम्होरी की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नए भवन स्वीकृत किए जाएंगे। बेगमगंज नगर पालिका, गैरतगंज, सिलवानी और रायसेन में विकास कार्यों के लिए 5-5 करोड़ रुपये उपलब्ध कराये जाएंगे।

Shivraj Singh Chouhan

सीएम शिवराज सिंह चौहान 2 अक्टूबर को रायसेन पहुंचे। यहां 100 करोड़ की सेमरी जलाशय नल-जल प्रदाय योजना का किया शुभारंभ करने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान सीएम शिवराज चौहान ने 24 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत के 93 नवीन विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा शिलान्यास किया।

इस दौरान सीएम शिवराज चौहान ने 28 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से 25 निर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। उन्होंने बताया कि सेमरी जलाशय आधारित समूह नल-जल प्रदाय योजना से बेगमगंज के 46 व गैरतगंज के 49 इस प्रकार कुल 95 ग्राम लाभान्वित होंगे। क्षेत्र के 12 हजार 61 परिवारों की 76 हजार 400 जनसंख्या लाभान्वित होगी।

सीएम चौहान ने 7 करोड़ 96 लाख की लागत से बाड़ी, रायसेन में संयुक्त तहसील कार्यालय भवन, 3 करोड़ 36 लाख की लागत से मरेठी से सेमराखास चैनेज, 9760 मीटर पर पुल निर्माण, 2 करोड़ 75 लाख की लागत से ग्राम चुनैटिया ब्लॉक सिलवानी जिला रायसेन में आदिवासी कन्या आश्रम, 2 करोड़ 57 लाख की लागत से एनएच-12 कस्बा देवरी से टिमरावन चैनेज 2500 मीटर पर पुल निर्माण, 1 करोड़ 44 लाख की लागत से बेगमगंज जिला रायसेन में आउट डोर स्टेडियम निर्माण कार्य और 6 करोड़ 23 लाख की लागत से 88 अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता की सेवा करने वाली सरकार है, जनकल्याण और विकास के लिए संसाधनों की व्यवस्था करना सरकार का दायित्व है, परन्तु पिछली सरकार ने बहुत से विकास और जनकल्याण के कार्य बंद कर दिए थे। हमारी सरकार द्वारा बहन-बेटियों, विद्यार्थियों, युवाओं वरिष्ठजनों के कल्याण के लिए हरसंभव योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।

जनता की हर समस्या का समाधान करने के लिए हमारी सरकार तत्परता पूर्वक कार्य कर रही है। बहनों को गैस सिलेंडर 450 रुपये में उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि गैस कनेक्शन बहनों के नाम पर कराये जाएं। बिजली के बड़े बिलों को शून्य किया जा रहा है। लाड़ली बहना योजना से बहनों की जिन्दगी में बदलाव आया है, परिवार और समाज में उनका सम्मान बढ़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+