मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जल योजनाओं के बेहतर उपयोग की पुख्ता व्यवस्था करने का दिया आदेश

मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने विभाग की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। नगरीय क्षेत्रों में बढ़ती हुई वृद्धि और नगरीय प्रसार के मद्देनजर विश्लेषण कर उसके अनुसार भविष्य के लिये योजना बनाने का सीएम ने आदेश दिया। इसके अलावा नई जल योजनाओं और वर्तमान में संचालित जल योजनाओं के बेहतर उपयोग की पुख्ता व्यवस्था करने का भी आदेश दिया।

Dr. Mohan Yadav

सीएम ने पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल निगम और नगरीय विकास एवं आवास विभाग परस्पर समन्वय से कार्ययोजना बनाकर बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए कहा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने जल के बढ़ते उपयोग से कस्बों और गांवों में निकलने वाले अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग के लिए प्राथमिकता से कार्य करें।

यह भी सुनिश्चित किया जाए कि अपशिष्ट जल से गंदगी न फैले और बीमारियों की स्थिति निर्मित न हो। इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय विकास एवं आवास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग समन्वित रूप से कार्य करें।

सीएम ने गांवों में जल जीवन मिशन की गतिविधियों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए समूह बनाकर जल प्रदाय व्यवस्था और उनका रखरखाव सुनिश्चित करने का आदेश दिया। कार्य में दक्ष तथा अनुभवी व्यक्तियों को जोड़ा जाए। यह गतिविधि पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में तत्काल आरंभ की जाए।

सीएम ने कहा इंदौर-उज्जैन, सतना-रीवा जैसे प्रदेश के कई ऐसे शहर जो पास-पास हैं और आपस में मिलते जा रहे हैं, ऐसे शहरों की पेयजल आपूर्ति तथा अन्य अधोसंरचनाओं की विकास योजना भविष्य की जरूरतों को देखते हुए ही बनाई जाए। पेयजल प्रदाय से जुड़ी सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को तेजी से पूरी कराये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+