भोपाल में शासकीय कैलेंडर का CM मोहन यादव ने किया विमोचन, जानिए क्या हैं विशेषताएं
Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज वर्ष 2024 के मध्य प्रदेश शासन के कैलेंडर का विमोचन किया। साथ ही, कैलेंडर की विषय वस्तु और आकल्पन की प्रशंसा की।
जानिए क्या-क्या हैं कैलेंडर की विशेषताएं
सीएम मोहन यादव द्वारा आज भोपाल में साल 2024 का जो शासकीय कैलेंडर का विमोचन किया है, उसमें 12 महीनों के चित्र अलग-अलग विशेषताएं दिखाने का कार्य करते हैं। कैलेंडर में देश और प्रदेश की विविध छवियों को छायाचित्रों द्वारा चित्रित किया गया है।

इतना ही नहीं, कैलेंडर में प्रथम पृष्ठ में श्री राम मंदिर अयोध्या दर्शाया गया है। विभिन्न महीनों में संत रविदास स्मारक सागर, विकसित भारत संकल्प यात्रा, नव संवत्सर गुड़ी पड़वा, महाकालेश्वर मंदिर के साथ ही भव्य महाकाल लोक, मोहनपुरा कुंडलिया सिंचाई परियोजना राजगढ़, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को भी चित्रित किया गया है।
2024 के कैलेंडर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल, पीएम किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और प्रदेश के शिक्षा स्तर को उत्कृष्ट बनाने के लिए सीएम राइज विद्यालय की छवियां शामिल की गई हैं। इसके साथ ही, कैलेंडर में बेटियों के संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, समाज को स्वस्थ बनाने के लिए आयुष्मान भारत योजना, सामान्य जन के आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पीएम सम्मान निधि योजना से जुड़ा विवरण शामिल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications