मध्य प्रदेश: ग्वालियर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया का जोरदार स्वागत, टिकट के दावेदारों की उमड़ी भीड़

भोपाल, 30 मई: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन पर स्टेशन पर उनकी आगवानी करने समर्थक पहुंचते ही हैं लेकिन निकाय चुनाव की घोषणा होने के बाद सोमवार को रेलवे स्टेशन पर सिंधिया की आगवानी करने टिकट दावेदारों की भीड़ पहुंच गई। आगवानी करने वाले दावेदारों में ग्वालियर शहर ही नहीं, बल्कि भिंड, मुरैना सहित अन्य शहरों के भी समर्थक मौजूद थे। सभी में अपना अपना चेहरा सिंधिया को दिखाने की होड़ लगी हुई थी।

 scindia scindia in gwalior

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पीएम केयर्स फार चिल्ड्रन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शताब्दी एक्सप्रेस से सोमवार की सुबह ग्वालियर आये। शताब्दी अपने निर्धारित समय से आठ मिनिट विलंब से स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन पर नगरीय निकाय चुनाव के दावेदारों की भीड़ नजर आई। दावेदार पुष्पमाला पहनाकर अपना चेहरा दिखाने के लिये पहुंचे थे। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, भाजपा ग्रामीण के अध्यक्ष कौशल शर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिंधिया की आगवानी की। आगवानी में चुनाव का जोश साफ नजर आ रहा था। जिला पुलिस ने भी स्टेशन पर सिंधिया की सुरक्षा के लिए अन्य प्रवासों की अपेक्षा अधिक इंतजाम किये थे। महापौर के लिये सामान्य महिला के लिये आरक्षित हो जाने के कारण स्टेशन पर महिला नेत्री भी नजर आई।

कतारबद्ध होकर किया स्वागत

सिंधिया के स्वागत के लिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व मंत्री इमरती देवी, बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, रामवरन सिंह गुर्जर, अशोक शर्मा, उमा सेंगर, सुरेंद्र शर्मा सरपंच, आशीष राठौर, हरिपाल सुरेंद्र सिंह परमार चच्चू, केसी राजपूत, हरि पाल, दिनेश शर्मा, मनोज सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

महानगर इकाई के अध्यक्ष नजर नहीं आये- सिंधिया की आगवानी ग्रामीण भाजपा के अध्यक्ष तो मौजूद थे, लेकिन महानगर इकाइ के अध्यक्ष कमल माखीजानी नजर नहीं आये। महानगर इकाइ के महामंत्री हरीश मेवाफरोश अवश्य मौजूद थे।

हिमस ने ज्ञापन दिया

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा जयवीर भारद्वाज व रामबाबू सेन 140 वीं जयंती पर वीर सवारकर के हुये अपमान के संबंध में ज्ञापन दिया। हिमस ने सिंधिया से मांग की कि स्वतंत्रा सेनानी का अपमान करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाी की जाए। सिंधिया से वीर सावरकर सरोवर का अवलोकन करने का भी आग्रह किया।

सुरक्षा के भारी इंतजाम

केंद्रीय मंत्री के आगमन से पहले बीडीएस दस्ते ने स्टेशन परिसर को चेक किया। इसके साथ ही स्टेशन पर उतरते ही पुलिस ने सिंधिया सुरक्षा घेरे में ले लिये। पहले घेरे में सिविल में पुलिस अधिकारी थे। दूसरे घेरे पुलिस के जवान थे। सुरक्षा की कमान एएसपी अभिनव चौकसे के हाथों में थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+