मध्य प्रदेश भाजपा ने प्रियंका गांधी के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' वाले बयान का जवाब दिया
भोपाल, 17 जनवरी। मध्य प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का जवाब दिया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि वह तो लड़ने की बात करते हैं। डिविजन करो और लड़ाओ। वे कहते हैं- बेटी है तो लड़ सकती है। भाजपा का कहना है कि लड़की है तो पढ़ सकती है।

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में बेटियों को पढ़ाने का अभियान चलाया है।
मुझे गर्व है मध्य प्रदेश सरकार पर। बेटी बचाओ अभियान के कारण, लाड़ली लक्ष्मी योजना के कारण जेंडर रेश्यो बदला है। सामाजिक परिवर्तन हुआ है। ये काम बीजेपी सरकार करती है। वह लड़ाने का काम करते हैं। मेरा हाथ जोड़कर निवेदन है कि बेटियों को पढ़ने दो, देश के लिए काम करने दो। लड़ने-लड़ाने की बात मत करो।












Click it and Unblock the Notifications