बादल सरकार के वक्त खरीदी गई जमीन की होगी जांच, कृषि मंत्री कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान
मान सरकार
अमृतसर: पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज सरहदी और राणियां गांव में खरीदी गई 700 एकड़ जमीन का दौरा करने उपरांत कहा कि सन 2008 में 32 करोड़ रुपए की लागत से बीज फार्म बनाने के लिए खरीदी गई इस जमीन की जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बादल सरकार के समय जब सुच्चा सिंह लंगाह कृषि मंत्री थे, उस समय यह जमीन बहुत महंगे भाव में खरीदी गई थी।

धालीवाल ने कहा कि उस समय यह किस स्कीम अधीन यह जमीन खरीदी गई थी, इसकी जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कहा कि आज मैंने इस फार्म को देखा है और जानकर बहुत दुख हुआ कि किस तरह से सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया गया था। उन्होंने कहा कि आज भी फार्म बनाने के लिए खरीदी गई मशीनरी खराब हो रही है और जमीन बंजर हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि अब दोबारा इस जमीन को उपयोग में लाया जाएगा। इस मौके दौरान चेयरमैन बलदेव सिंह म्यादियां, जिला खेती अफसर डा. जतिंद्र सिंह गिल्ल, एस.डी.एम. राजेश कुमार शर्मा व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications