गेहूं खराब होने से हुआ 44 करोड़ का नुकसान, सरकार करेगी भरपाई : दुष्यंत चौटाला

इस सीजन राज्य के चार जिलों में गेहूं खराब होने से 44 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और इसकी भरपाई भी की जाएगी।

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गोदामों में पड़े गेहूं के खराब होने के मामले पर सरकार सख्त है। इसके लिए जो जिम्मेदार हैं उनसे भी सख्ती से निपटा जाएगा। गेहूं खराब होने से 44 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और इसकी भरपाई भी की जाएगी। फतेहाबाद की तर्ज पर करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में भी कार्रवाई होगी। उप मुख्यमंत्री नौ दिसंबर को भिवानी में मनाए जाने वाले जजपा के स्थापना दिवस समारोह का न्यौता देने पहुंचे थे।

Loss of 44 crores due to wheat spoilage, government will compensate: Dushyant Chautala

करनाल में जाट भवन में उन्होंने जजपा कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि चार जिलों में गेहूं खराब होने के मामले की जांच को लेकर कमेटी बनी हुई है। एक महीने में कमेटी रिपोर्ट देगी जबकि फतेहाबाद में अधिकारी से नुकसान की भरपाई की जा चुकी है।

अन्य तीन जिलों में रिपोर्ट के आधार पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। इसी तरह धान के मामले में भी सरकार सख्ती से निपट रही है। अनाज में कमी और स्टॉक की वेरिफिकेशन के लिए प्रत्येक जिला स्तर पर डीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है जो गोदामों में जाकर धान के स्टॉक का निरीक्षण करेगी।

बॉन्ड पॉलिसी का निकाल रहे निष्कर्ष
एमबीबीएस बॉन्ड पॉलिसी के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि पॉलिसी को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उन्होंने चर्चा की है। पॉलिसी का सरकार और विद्यार्थी दोनों को लाभ मिले, इसके लिए जल्द निष्कर्ष निकाला जाएगा। कांग्रेस की गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अंत आ चुका है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि कांग्रेस तोड़ो यात्रा है। हर जगह कांग्रेसी नेताओं की आपसी खींचतान जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+