पंजाब: स्थानीय निकाय मंत्री बोले- नगर पंचायत बिलगा और लोहियां खास के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 6.64 करोड़ रुपये
पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. निज्झर ने कहा कि नगर पंचायत बिलगा और लोहियां खास के सौंदर्यीकरण पर 6.64 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्झर ने बताया कि पंजाब सरकार ने जालंधर की नगर पंचायत बिलगा और लोहियां खास के सौंदर्यीकरण के लिए 6.64 करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला लिया है। डा. निज्झर ने बताया कि तलवन रोड से अकाल अकैडमी स्कूल, शामपुर रोड से डेरा अमरजीत सिंह जी तक और शामपुर से इंडियन गैस एजैंसी गोदाम तक इंटरलॉकिंग टाइलें लगवाने और बिछाने पर लगभग 92 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- पंजाब: स्वास्थ्य मंत्री की कर्मचारी संघों के साथ बैठक, मांगों पर दिलाया भरोसा












Click it and Unblock the Notifications