LG विनय कुमार सक्सेना ने हिंदुओं की भावना को किया आहत: AAP

दिल्ली में G-20 समिट से पहले सड़कों के किनारे शिवलिंग जैसे फव्वारे लगाए गए हैं। इस पर लेफ्टिनेंट गवर्नर (उपराज्यपाल) वीके सक्सेना ने सफाई दी है। LG ने शनिवार, 2 सितंबर को कहा, 'ये फव्वारे सिर्फ सजावट की चीज हैं। शिवलिंग नहीं हैं। अगर आपको उसमें भगवान दिखते हैं तो अच्छी बात है। देश के कण-कण में भगवान हैं।'

दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी LG सक्सेना पर हिंदुओं की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा रही है। AAP मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'हम शिवलिंग पर पवित्र जल चढ़ाते हैं। घर और मंदिरों में उनकी पूजा होती है, न की सड़क पर। सार्वजनिक जगह पर फव्वारे के रूप में शिवलिंग स्थापित कर पाप किया गया है। LG को देश से माफी मांगनी चाहिए।'

LG विनय कुमार सक्सेना ने हिंदुओं की भावना को किया आहत: AAP

LG सक्सेना के खिलाफ AAP ने दर्ज कराई शिकायत
AAP ने शुक्रवार, 1 सितंबर को LG सक्सेना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। AAP विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा, 'शिवलिंग के ऊपर सीवेज का पानी बह रहा है, जिससे हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस लग रही है।'

वी के सक्सेना ने AAP के आरोपों का बचकाना बताया
इधर, LG सक्सेना ने AAP के आरोपों को बचकाना व्यवहार करार दिया। शुक्रवार, 1 सितंबर को पालम एरिया में यक्षिणी की मूर्तियों के अनावरण के बाद LG ने कहा, 'हमारे डेलीगेट्स इस रास्ते से होकर गुजरेंगे। हमने यहां यक्षिणी की मूर्तियां लगवाई हैं। अब आप इसे देवी कहेंगे। कहने को कुछ भी कहा जा सकता है।'

G-20 समिट को लेकर दिल्ली को बनाया जा रहा सुंदर
दिल्ली में 9-10 सितंबर को G-20 समिट होने वाली है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत कई ग्लोबल लीडर्स के शामिल होने की चर्चा है। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी को सुंदर बनाने के लिए कई अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। पालम एयरपोर्ट के टेक्निकल एरिया में हनुमान मंदिर जंक्शन पर शिवलिंग के आकार के 18 फव्वारे लगाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+