मुख्यमंत्री खट्टर की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक, पंचायती और निकाय संस्थाओं को मजबूत करने की घोषणा

Legislature Party meeting chaired by Chief Minister Khattar, announcement to strengthen panchayati and civic bodies

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में सत्ता पक्ष के विधायकों की अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के बाद में सीएम ने बाहर आकर मीडिया से बातचीत की व कहा कि पंचायती संस्थाओं और शहरी निकायों को ज्यादा मजबूत करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि विधायकों के साथ में तमाम विषयों को लेकर विचार मंथन हुआ है, ताकि विकास को गति दी जा सके। सीएम ने बाहर आकर बताया कि विधायकों के साथ तमाम विषयों पर चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में ग्रामीण क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव हुए हैं, चेयरमैन के चुनाव भी सप्ताह भर में हो जाएंगे। सीएम ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में कामकाज की गति बढ़ाने के लिए विचार मंथन हुआ है।

लोकल बॉडी और पंचायत अपने बजट खर्च करने का अधिकार उन्हें प्रदान कर दिया गया है, अब इसके बाद में राज्य सरकार के पास कोई अप्रूवल नहीं आएगी। फ़ाइल और प्रक्रिया में जो वक्त लगता था, उसको कम किया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि छोटे टेंडर का काम सात दिनों के अंदर अलॉट हो जाए, इस दिशा में कदम उठाया है। अब ढ़ाई महीने का बजट का समय उपलब्ध है, उसमें 11 सौ करोड़ का पंचायत समिति और जिला परिषद के खाते में तीन दिनों के अंदर डाल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक पंचायतों के साथ जाकर काम की गति को बढ़ाएं, इस तरह की चर्चा कर विकास को गति देने के लिए कहा है।

उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में यह भी कहा कि चिरायु को लेकर विधायकों की ओर से अच्छा फीडबैक मिला है। सीएम ने यह भी कहा कि दो दिन पहले मैंने लोगों से खुद भी फीड बैक लिया था। एकअ क्टूबर के बाद अब तक 11 हजार लोगो ने 5 हजार से लेकर साढ़े 3 लाख तक का लाभ चिरायु के तहत ले लिया है। इसके अलावा 12 लाख नए राशन कार्ड बने हैं। जबकि नौ लाख अपात्रों के राशन कटे भी हैं। गलत कार्ड जिनके कटे हैं, उनको आपत्ति के लिए एडीसी को निर्देश जारी कर दिए हैं। सीएम ने कहा प्रॉपर्टी आईडी को लेकर विधायकों की बैठक में मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने इनको किस तरह से ठीक कर रहे हैं, सारी जानकारी दी गई है। इस काम में अनियमितता की शिकायत के कारण संबंधित कंपनी याशी का तीन फेज में 2 का काम रद्द कर दिया है। कंपनी के एक फेज के काम में सुधार कैसे हो जाए इसको भी देख रहे हैं।

सीएम ने साफ कर दिया है कि कंपनी को एक सीमा तक छूट दी गई है, लेकिन सीमा से ज्यादा गलतियां मिलेगी तो दण्डित किया जाएगा। इसके अलावा विधायकों के साथ में आने वाले 15 दिनों के बाद फिर बैठक की जाएगी और नए विभागों की फिर चर्चा की जाएगी। सीएम ने यह भी कहा कि 12 से 13 छोटे विभागों को मर्ज करके काम किया है, कुछ विभागों को मर्ज किया है। इस तरह से छोटा विभाग निकलकर दूसरे पर चला जाता है। नई व्यवस्था बनाई गई है तो मंत्रियों को पुनः विभाग आवंटित हुए हैं। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठबंधन सरकार के विधायकों की बैठक हुई। बैठक के बाद में भारतीय जनता पार्टी और, जननायक जनता पार्टी, समर्थित निर्दलीय शामिल हुए है। बैठक में सरकार के साल 2023 के एजेंडे समेत दर्जनों विषयों पर चर्चा हुई। हरियाणा निवास में देर शाम को समाप्त बैठक के बाद में सीएम ने मीडिया को जानकारी दी।

राहुल के कौरव पांडव के बयान सीएम का पलटवार

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की बयानबाजी पर कहा कि वे जिस प्रकार की बातें कर जाते हैं, उनकी किस तरह की फिलॉसफी है, हमारी समझ में नहीं आती। कभी वे भक्त बन जाते हैं, तो कभी कहते हैं, पहले वाला राहुल गांधी तो मर चुका है। कभी कहते हैं, राहुल गांधी मर गया है, राहुल को राहुल ने मार डाला है। पता नहीं किस दिशा में जा रहे हैं समझ नहीं आ रहा है, कभी शिव भगत बनते हैं, तो कभी पुजारियों पर बिफर जाते हैं। कुल मिलाकर जिस तरह से वे पप्पू हैं वैसे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+