जजपा में शामिल हुए भाजपा, इनेलो और कांग्रेस के नेता, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया स्वागत
कैथल, 22 जुलाई। जननायक जनता पार्टी (जजपा) में बृहस्पतिवार को तीन नए नाम शामिल हुए। इनमें पूर्व भाजपा नेता पाला राम सैनी, इनेलो के प्रत्याशी रहे ज्ञान सिंह गुर्जर और कांग्रेस नेता बिल्लू चंदाना शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इन्हें पार्टी का पटका पहनाकर समर्थकों के साथ इनका जजपा में स्वागत किया।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पहले गांव चंदाना पहुंचो। वहां आयोजित कार्यक्रम में समर्थकों के साथ बिल्लू चंदाना ने जजपा ज्वाइन की। इसके बाद मूनलाइट स्कूल में उनके सामने समर्थकों सहित पाला राम सैनी जजपा में शामिल हुए। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में शामिल हुए तीनों नेताओं को पूरा मान-सम्मान मिलेगा। इनके आने से पार्टी को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि ये जेजेपी राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के पुराने युवा साथी रहे हैं इसलिए कैथल में पुरानी युवा टीम की वापसी जेजेपी संगठन को नई ताकत देगी।
इस अवसर पर जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह, वरिष्ठ नेता अनंतराम तंवर, हरियाणा डेयरी विकास बोर्ड के चेयरमैन रणधीर सिंह, जिलाध्यक्ष धूप सिंह माजरा, पूर्व विधायक सतविंद्र राणा मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications