सचिन पायलट से मिलने पहुंचे नेता और कार्यकर्ता, इस बात को लेकर किया आभार व्यक्त

जयपुर, 3 मार्च। राजस्थान के पूर्व डिप्टी CM सचिन पायलट के आवास पर आज पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति नज़र आई। सचिन पायलट के सिविल लाइन सरकारी आवास पर आज बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सचिन पायलट से मिलने पहुंचे। राजनीतिक नियुक्तियों में जगह देने के लिए पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं में बुक साफ़े के ज़रिए सचिन पायलट का आभार व्यक्त किया।

Leaders and workers reached to meet congress Leader Sachin Pilot, expressed their gratitude

विभिन्न बोर्ड निगमों में नियुक्त हुए नेता गजराज खटाना, सुरेश मोदी, अभिमन्यु पूनिया, सुचित्रा आर्य, करण सिंह ऊचियारडा, हरीश यादव सहित अन्य नेताओं-कार्यकर्ताओं ने पायलट का आभार जताया। ग़ौरतलब है कि राजनीतिक नियुक्तियों की दूसरी लिस्ट में भी पायलट कैंप के कई नेताओं-कार्यकर्ताओं को बोर्ड निगमों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्य बनाया गया है। हालांकि राजेश चौधरी, सुशील आसौपा सहित कई नेताओं ने मनमाफिक नियुक्ति नहीं मिलने पर पद ग्रहण करने से इनकार किया है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में भी तेज हुई सीएम को लेकर लॉबिंग, हरीश रावत की यशपाल आर्य से मुलाकात, जानिए क्या कहते हैं समीकरण

इसके साथ ही आज राजस्थान में बजट घोषणाओं को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। 23 फरवरी को बजट पास होने के बाद से ही विपक्ष इस बजट को लेकर सरकार को हर मोर्चे पर घेरने की तैयारी कर रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को बीजेपी ने विधानसभा में बजट भाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लिया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और आमेर से विधायक सतीश पूनिया ने सदन में चर्चा के दौरान बजट घोषणाओं को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+