कुलदीप धालीवाल ने सरकारी कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी पर अनुपस्थित कर्मचारियों को दी सख्त हिदायत

धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान की सरकार आम आदमी की सरकार है और सरकारी कार्यालयों में लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल

ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज अजनाला में SDM कार्यालय, तहसील, बी.डी.पी.ओ., पशु अस्पताल, पटवारखाना का औचक निरीक्षण किया और ड्यूटी पर अनुपस्थित कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि वह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी ड्यूटी पर उपस्थित हों, नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्री धालीवाल ने पटवारखाने का निरीक्षण करते हुए एस.डी.एम. राजेश शर्मा व तहसीलदार को निर्देश दिए कि पटवारखाने का रिकार्ड ठीक से रखा जाए ताकि यह लोगों के लिए परेशानी का सबब न बने। उन्होंने तहसीलदार को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि पटवारखाने में दूर-दूर से लोग अपना काम कराने आते हैं, इसलिए पटवारियों को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी सीट पर मौजूद रहना चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न हो।

धालीवाल ने पशु चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया, जहां चिकित्सक सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित थे। धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान की सरकार आम आदमी की सरकार है और सरकारी कार्यालयों में लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और हम भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं। इस मौके पर तहसीलदार रॉबिनजीत कौर गिल, नायब तहसीलदार राज प्रितपाल सिंह, प्रखंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुरजीत सिंह बाजवा, राजनीतिक सलाहकार राजीव मदान भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार सख्त, चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन, कई गांव सील

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+