कुलदीप बिश्नोई का दीपेंद्र हुड्डा पर तंज, कहा- धरने और विरोध प्रदर्शन तो रोहतक में भी चल रहे, वहां क्यों नहीं
हिसार। आजमपुर उपचुानव को लेकर हर पार्टी अपना जोर आजमा रही है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इस सीट पर जीत की हर संभव कोशिश कर रही है। वहीं सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को इस सीट पर जीत दर्ज करने से रोकने के लिए खूब पसीना बहा रही है। इसी क्रम में हाल ही में पार्टी में शामिल हुए भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई हैं और कुलदीप के निशाने पर आम आदमी पार्टी और भूपेंद्र हुड्डा और उनका बेटा दीपेंद्र हुड्डा पर तंज कसा है।

कुलदीप ने दीपेंद्र हुड्डा के 3 दिन पहले आदमपुर के 5 स्कूलों में धरने पर जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि धरने तो रोहतक में भी चल रहे हैं, दोनों पिता-पुत्र वहां पर क्यों नहीं गए। ढाणी मोहब्बतपुर और ढाणी खैरमपुर के स्कूल बंद नहीं होने देंगे। जिन टीचरों के तबादले हुए हैं, वह गुमराह करके बच्चों की वीडियो बनवा रहे हैं। दीपेंद्र आदमपुर में छुटि्टयां मनाने आते हैं। कभी बाप तो कभी बेटा पहुंच जाता है। 10 साल में इन्हें आदमपुर याद नहीं आया। आदमपुर हमारा परिवार है। हमारा ही रहेगा।
आपको बता दें कि इससे पहले दीपेंद्र हुड्डा ने सत्ताधारी पार्टियों पर कटाक्ष किया था और हरियाणा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि भाजपा और जननायक जनता पार्टी की सरकार में शराब के ठेके तेजी से खुल रहे हैं और स्कूल धड़ाधड़ बंद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल बंद करने पर झूठे आंकड़े देकर सरकार लोगों को गुमराह कर रही है और इसका ध्यान अध्यापकों की भर्ती न करने और स्कूलों को बंद करने पर है।












Click it and Unblock the Notifications