झूठे आरोपों पर केटीआर ने रेवंत रेड्डी और बंदी संजय को भेजा मानहानि का नोटिस
केटी रामाराव ने कहा,बंदी संजय और रेवंत रेड्डी जानबूझकर मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए निराधार आरोप लगा रहे हैं सिर्फ जनप्रतिनिधि होने के कारण किसी को भी किसी व्यक्ति के खिलाफ झूठे आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं।

तेलंगाना के आईटी मंत्री केटी रामाराव ने मंगलवार को टीपीसीसी के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय को टीएसपीएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में उनके खिलाफ झूठे और निराधार आरोप लगाने के लिए 100-100 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस दिया।
मानहानि नोटिस में, केटी रामाराव ने कहा, 'बंदी संजय और रेवंत रेड्डी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बिना शर्त माफी मांगें और एक सप्ताह के भीतर अपने बयान वापस लें। मैं चाहता हूं कि वे मेरे खिलाफ किसी भी रूप में अपमानजनक या मानहानिकारक बयान और लांछन लगाने से बचें।'
केटी रामाराव के वकील ने नोटिस में कहा कि यदि कांग्रेस और भाजपा नेता अपने बयान वापस लेने और माफी मांगने में विफल रहते हैं, तो आईपीसी की धारा 499 और 500 की धाराओं के तहत 100 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा करने के लिए मानहानि का मुकदमा चलाया जाएगा।
केटी रामाराव ने कहा, 'बंदी संजय और रेवंत रेड्डी जानबूझकर मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए निराधार आरोप लगा रहे हैं। सिर्फ जनप्रतिनिधि होने के कारण किसी को भी किसी व्यक्ति के खिलाफ झूठे आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं है।'












Click it and Unblock the Notifications