केटीआर बोले- चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी आंध्र प्रदेश का राजनीतिक मुद्दा है, तेलंगाना में ना करें रैली
तेलंगाना की सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य सरकार के मंत्री के टी रामा राव ने चंद्रबाबू नायडू के समर्थकों को तेलंगाना में कहीं भी रैलियां नहीं करने का आग्रह किया है। केटीआर ने कहा साफ किया है कि तेलंगाना को आंध्र प्रदेश के राजनीतिक विवादों का मंच नहीं बनना चाहिए।

केटीआर ने कहा टीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पूरी तरह से आंध्र प्रदेश से जुड़ा मामला है, इसका तेलंगाना से कोई संबंध नहीं है। इसके साथ ही केटीआर ने नायडू के समर्थकों से राजधानी हैदराबाद या तेलंगाना में कहीं भी रैलियां नहीं आयोजित करके लोगो को परेशानी नहीं करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा तेलंगाना को एपी का राजनीतिक विवादों का मंच नहीं बनना चाहिए।
केटीआर ने दोहराया नायडू के संबंध में जो कुछ भी हो रहा है वो मुख्यत: आंध्र प्रदेश तक की सीमित एक राजनीतिक मु्द्दा है। उन्होंने कहा ये आंध्र प्रदेश के दो राजनीतिक दलों की लड़ाई है और इसका तेलंगाना या उसके लोगों पर कोई परिणाम या प्रभाव नहीं है। केटीआर ने कहा हमारा रुख साफ है कि कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश या फिर छत्तीसगढ़, बिहार में क्या होता है उसका कोई महत्व नहीं है।
मंत्री ने कहा वाईएसआसीपी और टीडीपी को तेलंगाना में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है, इसलिए हैदराबाद या तेलंगाना में रैली करके यहां के लोगों को उकसाने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने बताया कि नायडू के बेटे नारा लोकेश के दोस्तों ने हैदराबाद में रैली करने की परमीशन मांगी थी हालांकि हमारी सरकार ने इसके लिए विनम्रता पूर्वक इनकार कर दिया। मंत्री ने कहा रैली होने से हैदराबाद में संघर्ष शुरू हो सकता है वहां की शांति भंग हो सकती है।
केसीआर ने कहा वाईएस जगन, नारा लोकेश और यहां तक कि पवन कल्याण भी मेरे अच्छे दोस्त हैं। लेकिन जब बात लोगों की आती है तो हम समझौता नहीं कर सकते।
इसके अलावा केसीआर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा वन नेशन वन इलेक्शन पीएम मोदी का चुनाव के दौरान वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाना था। ये मोदी का एक चुनावी हथकंडा है। इसके अलावा जनसंख्या के आधार पर संसद सीटों के प्रस्तावित परिसीमन को भी केसीआर ने अन्यायपूर्ण बताया












Click it and Unblock the Notifications