केटीआर राव ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा-ना महंगाई रोक पाए और ना घुसपैठ
हैदराबाद, 20 जुलाई: तेलंगाना एमएयूडी मंत्री के तारका रामा राव ने सोशल मीडिया पर बीजेपी और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। केटीआर राव ने ट्विटर पर लोगों से पूछा कि, एक ऐसे पीएम को क्या कहें जो न तो मुद्रास्फीति को नियंत्रित कर सकता है और न ही देश में घुसपैठ को नियंत्रित कर सकता है? बता दें कि केटीआर लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से सवाल जवाब करते रहते हैं।

केटीआर ने कृष्ण केटीआर द्वारा किए गए एक ट्वीट को रीट्वीट किया था। जिसमें कहा गया था कि मोदी जी के हर फैसले के पीछे अदानी का समर्पण होता है। तेलंगाना राज्य में सत्तारूढ़ टीआरएस सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पहल की आलोचना कर रही है। टीआरएस के नेता पीएम मोदी द्वारा तेलंगाना राज्य की अनदेखी पर नाराजगी जताई है।
इससे पहले केटीआर ने ट्वीट कर लिखा था कि, विभिन्न राज्यों में बीजेपी की डबल इंजन सरकारें लोगों की बुनियादी जरूरतों जैसे पानी और बिजली तक को पूरा करने में नाकाम रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications