KTR ने पीएम मोदी पर तेलंगाना की जरूरतों को पूरा करने में विफल बताया, कांग्रेस पर भी बोला हमला
तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। प्रदेश की सत्तारुढ़ पार्टी बीआरएस ने विपक्षी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर हमला तेज कर दिया है। केटीआर ने पीएम मोदी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है।

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य के आईटी मंत्री केटीआर रामा राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा पर विभाजनकारी राजनीति करने और तेलंगाना की जरूरतों को पूरा करने में विफल बताया है। इसके साथ ही केटीआर ने कांग्रेस की छह चुनावी गारंटियों का उपहास उड़ाते हुए चैलेंज दिया है कि कोई भी कांग्रेस शासित राज्य इन गारंटियों को लागू करके दिखाए।
बता दें तेलंगाना भवन में केटीआर की मौजूगगी में बीआरएस में भाजपा जिला अध्यक्ष कोनेरू चिन्ना सत्यनारायण और भद्राद्री कोठागुडेम जिले के अन्य नेताओं को औपचारिक रूप से शामिल हुए। चुनाव से पहले भाजपा के लिए ये बड़ा झटका है।
इस मौके पर केटीआर ने मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा तेलंगाना को लेकर किए गए वादों को पूरा ना करने की आलोचना की।
उन्होंने मोदी सरकार के चुनावी वादों पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम ने काला धन वापव लाने के और हर साल दो करोड़ नौकरियां देश में उत्पन्न करने का वादा किया था जिसे पूरा करने में वो पूरी तरह से विफल रही। केटीआर ने पीएम मोदी ने पब्लिक सेक्टर के उपक्रमों की कीमत पर अपने कॉरपोरेट मित्रों को लाभ पहुंचाने का अरोप लगाया।












Click it and Unblock the Notifications