तेलंगाना में कैसे हिट हो रही सीएम केसीआर की पोषण किट योजना, जानिेए

इस योजना का असर इतना है कि कई गर्भवती महिलाओं ने किट प्राप्त करने में रुचि दिखाई है। जिले के सरकारी अस्पतालों में लगभग 4,000 गर्भवती महिलाएं पंजीकृत थीं।

telangana

तेलंगाना में पिछले साल दिसंबर में भूपालपल्ली जिले की गर्भवती महिलाओं में एनीमिया को कम करने और हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करने के लिए पायलट आधार पर शुरू किए गए केसीआर पोषण किट के वितरण का लाभ राज्य की जनता को मिल रहा है। इस योजना का असर इतना है कि कई गर्भवती महिलाओं ने किट प्राप्त करने में रुचि दिखाई है।

जिले के सरकारी अस्पतालों में लगभग 4,000 गर्भवती महिलाएं पंजीकृत थीं। भूपालपल्ली, चीतल और महादेवपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और 13 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल सहित जिले को 3,931 पोषण किटों की आपूर्ति की गई।

जिला चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी (डीएमएचओ) डॉ श्रीराम ने बताया कि इनमें से 2,288 किट पहले और दूसरे चरण में बांटे गए, अभी 1,643 किट बांटे जाने बाकी हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिले में 63 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं, जबकि राज्य में 53 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं।

डॉ. श्रीराम ने आगे बताया, 'उनमें से अधिकांश महिलाएं हल्के एनीमिया से पीड़ित हैं। इसे देखते हुए उन्हें एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए पोषण किट का सामान लेना चाहिए। हम हर महीने पीएचसी और सीएचसी में गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट करा रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+