जानिए राजस्थान सरकार की 'चिरंजीवी योजना' के बारे में सबकुछ, कैसे मिलेगा स्मार्ट फोन?

चिरंजीवी योजना से मोबाइल सिर्फ राजस्थान के महिलाओं को दिया जायेगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं की आयु 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए।

CM Ashok Gehlot

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने हाल ही में कहा है कि 'वह अपनी चिरंजीवी योजना के तहत परिवारों की महिला मुखियाओं को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में है।' आपको बता दें कि गहलोत सरकार इस योजना के अंतर्गत 33 लाख महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन देने पर मंथन कर रही है। चलिए विस्तार से जानते हैं कि राजस्थान सरकार की इस बड़ी योजना के बारे में।

क्या है चिरंजीवी योजना

  • दरअसल राजस्थान सरकार की चिरंजीवी योजना का लाभ उठाने के लिए आपका नाम चिरंजीवी योजना लिस्ट में होना जरुरी है।
  • अगर आप चिरंजीवी योजना लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट chiranjeevi.rajasthan.gov.in को ओपन करना होगा।
  • इसके बाद होम पेज में आपको रजिस्ट्रेशन का बॉक्स दिखाई देगा। जिस पर आपको अपना जन आधार नंबर दर्ज करना है और इसके बाद Search के बटन को सिलेक्ट करना है।
  • उसके बाद आपके सामने आपकी पूरी जानकारी आ जाएगी जिसमे आपकी पात्रता होगी।
  • अगर आपके Eligibility Status के सामने yes का विकल्प होगा तो आप फ्री स्मार्टफोन प्राप्त कर सकते हैं।

चिरंजीवी योजना से मोबाइल पाने के लिए पात्रता

  • चिरंजीवी योजना से मोबाइल सिर्फ राजस्थान के महिलाओं को दिया जायेगा।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं की आयु 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए।

क्या कहा था सीएम गहलोत ने?

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि वो डिजिटल सेवा योजना के तहत उन्हें तीन साल के लिए इंटरनेट कनेक्शन वाले स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जाएंगे। इस परियोजना पर करीब 12,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा, इसमें मोबाइल फोन, 3 साल के इंटरनेट और अन्य सेवाओं की लागत भी शामिल है। ये स्मार्टफोन टू-सिम फीचर को सपोर्ट करेगा और इसके 'प्राइमरी स्लॉट' में एक सिम पहले ही एक्टिवेट हो जाएगी. जिसे बदला नहीं जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+