झारखंड राज्य की लाखों किशोरियों की उम्मीदों को लगेंगे पंख, 300 करोड़ रुपए से होगा डेवलपमेंट
इस योजना का लाभ कक्षा आठ से 19 वर्ष तक की बालिकाएं ले सकती हैं। इसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा। लड़कियां इसके लिए तीन तरह से आवेदन कर सकती हैं।

झारखंड की लड़कियों को बाल विवाह से बचाने और उनकी शिक्षा पूरी कराने के लिए सरकार इस वित्तीय वर्ष 300 करोड़ रुपये खर्च करेगी। विधानसभा में चल रहे बजट सत्र में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने इस बात की घोषणा की है। ये तीन सौ करोड़ रुपये क्लास आठ में पढ़ने वाली लड़कियों से लेकर 19 साल तक की लड़कियों को दिया जाएगा। यह राशि देश की पहली महिला शिक्षिका, महान समाज सेविका सावित्रीबाई फुले के नाम से शुरू हुई सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत दी जाएगी।
इस योजना लाभ क्लास आठ से लेकर 19 साल तक की लड़कियां ले सकती हैं। इसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा। लड़कियां इसके लिए तीन तरह से आवेदन कर सकती हैं। पहले तरीके के मुताबिक क्लास आठ से 12वीं तक में पढ़ने वाली लड़कियां अपने स्कूल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। दूसरे तरीके के अनुसार जहां वे रहती हैं, वहां के नजदीकी आंगनबाड़ी सेंटर में भी जा कर आवेदन कर सकती हैं। तीसरे तरीके के तहत वे अपनी पात्रता के अनुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कार्यालय से भी संपर्क कर आवेदन कर सकती हैं। अगर इस योजना की डिटेल में जानकारी लेनी हो तो वेबसाइट jharkhand.gov.in से जानकारी ली जा सकती है।
इस योजना के मुताबिक छात्राओं को चार कैटेगरी में राशि मिलेगी। आठवीं और नौवीं क्लास में पढ़ने वाली लड़कियों को 25 सौ रुपये मिलेंगे। वहीं 10वीं, 11वीं और 12वीं तक पढ़ने वाली छात्राओं को प्रति छात्रा 5000-5000 रुपये दिये जाएंगे। 18 से 19 वर्ष आयु की छात्राओं को राज्य सरकार एकमुश्त अनुदान 20,000 रुपये देगी।
राज्य की लड़कियों के लिए सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। सरकार ने राज्य की नौ लाख छात्राओं को इस योजना के तहत आर्थिक लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्तमान में छह लाख 51 हजार से अधिक किशोरियों को इसका लाभ मिल रहा है। इस योजना का मूल उद्देश्य राज्य से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को खत्म करते हुए महिला सशक्तीकरण और शिक्षा को बढ़ावा देना है।
क्लास आठ में प्रति छात्राओं को 2500 रुपये मिलेंगे।
क्लास नौ में दाखिला लेने पर प्रति छात्रा 2500 रुपये मिलेंगे।
क्लास 10वीं, 11वीं और 12वीं तक पढ़ने वाली छात्राओं को प्रति छात्रा 5000-5000 रुपये मिलेंगे।
18 से 19 वर्ष आयु की छात्राओं को राज्य सरकार एकमुश्त अनुदान 20,000 रुपये देगी।












Click it and Unblock the Notifications