खेलो इंडिया से युवा खिलाड़ियों को मिला बहुत बड़ा प्लेटफार्म: अनुराग ठाकुर
पंचकूला, 7 जून। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ताऊ देवी लाल स्टेडियम पहुंचकर हरियाणा और महाराष्ट्र के बीच महिला कबड्डी मैच देखा और मैच के बाद विजेता कबड्डी खिलाड़ियों को मेडल वितरित किए। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया से युवा खिलाड़ियों को बहुत बड़ा प्लेटफार्म मिला है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हरियाणा ने खेलों को बहुत गंभीरता से लिया। चाहे बेटे हो या बेटियां, सबको एक समान बढ़ावा दिया। हरियाणा के खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा हर मंच पर साबित की। प्रदेश के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है और अवसरों की कमी केंद्र नहीं छोड़ेगा
अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस तरह हरियाणा ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए बेहतर खेल आधारभूत ढांचा तैयार किया है, उसी प्रकार अन्य राज्य भी खेल आधारभूत ढांचा तैयार करें ताकि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर खेलों को बढ़ावा देने के अपने मिशन को साकार कर सकें।












Click it and Unblock the Notifications