नशे के खिलाफ में जागरूक करने के लिए खट्टर सरकार लेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सहारा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भजन, नाटकों द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के बारे लोगों को जागरूक किया जायेगा ताकि प्रदेश को नशा मुक्त बनाया जा सके।

इसके लिए सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर विशेष प्रचार अभियान चलाया जाएगा।

khattar-government

मुख्यमंत्री पंचकूला में नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर सोमवार देर सायं नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत आयोजित लोक रंग सांझ कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा चलाए जाने वाले प्रचार अभियान की विवरणिका का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नशा मुक्त अभियान में लोक कलाकारों द्वारा फोक, रागिनी एवं नाटक के माध्यम से हरियाणवी भाषा में लोगों को नशे की आदत को छोडऩे के लिए प्रेरित किया जायेगा। इस विशेष प्रचार-प्रसार अभियान में गांवों के सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों और कॉलेजों में भजन एवं नाटक मण्डलियों द्वारा लगातार कार्यक्रम किए जाएगें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे से व्यक्ति, पैसे तथा विचारों से बर्बाद हो जाता है। इसके साथ ही नशे से पीडि़त व्यक्ति मानसिक एवं शारीरिक रूप से खोखला हो जाता है, जिसकी भरपाई नामुमकिन हो जाती है। इसलिए हरियाणा में पहली बार नशे को दूर करने के लिए नशा मुक्ति मुहिम चलानी आवश्यक हो गई ताकि प्रदेश से इस सामाजिक बुराई का उन्मूलन किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+