LG से मिल रहे झटकों के बीच बोले केजरीवाल- अंगुली टेढ़ी भी कर सकता हूं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को लेकर बड़ी बात कही है। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक ने एक टीवी इंटरव्यू में एलजी को लेकर पूछा गए सवाल के जवाब में कहा है कि उन्हें अंगुली टेढ़ी भी करना आता है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार के कामकाज को रोकने की पूरी कोशिश की गई है फिर भी उनकी सरकार ने काम करके दिखाया है। केजरीवाल ने एलजी को लेकर यह बातें ऐसे समय पर कहीं जब उनके करीबी और पार्टी नेता जैस्मीन शाह के डीडीसीडी के उपाध्यक्ष के रूप में काम करने पर रोक लगा दी गई है।

Kejriwal

केजरीवाल से सवाल किया गया कि एमसीडी में एलजी की भूमिका और ज्यादा होगी ऐसा आपके एक प्रवक्ता ने कहा है, यदि जीत भी गए तो कैसे काम करेंगे? केजरीवाल ने कहा, ''दिल्ली के दो करोड़ लोग जब तक साथ हैं किसी एलजी की हिम्मत नहीं जो दिल्ली के विकास को रोक सके। जनता के अंदर बहुत बड़ी ताकत होती है। जब हमारा अन्ना आंदोलन हुआ था, जनता की आवाज ने देश की बड़ी से बड़ी सरकारों को हिला दिया था।''

केजरीवाल ने आगे कहा, ''इन लोगों को गुरूर है, अपनी सत्ता का अहंकार है। इन्होंने योगा की क्लास रोकने की कोशिश की, दिल्ली के लोगों ने कहा कि केजरीवाल जी योगा कराओ पैसे हम देंगे। देखते हैं एलजी कैसे रोकता है। काम करने वालों की इज्जत है। काम करने वालों का जनता भी साथ देती है और भगवान भी साथ देते हैं। समाधान निकलते हैं। 5 साल में जो भी एलजी रहे काम रोकने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उसके बावजूद हमने काम करके दिखाया, आप सोचकर देखो पूरी सरकार होती तो आज दिल्ली कहां का कहां पहुंच चुका होता, लेकिन करेंगे। एलजी क्या कर लेगा दो महीने देर हो जाएगी, चार महीने देर हो जाएगी, उससे ज्यादा क्या कर लेगा। यदि सीधी अंगुली से घी नहीं निकली तो केजरीवाल को अंगुली टेढ़ी भी करनी आती है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+