केजरीवाल सरकार:इलेक्ट्रानिक शहर के रूप में विकसित होगी दिल्ली

जिस तरह से पिछले सात वर्षों में सार्वजनिक शिक्षा, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा सहित अन्य क्षेत्रों में काम हुआ है, उसी तरह इलेक्ट्रानिक्स उद्योग के क्षेत्र में कार्य होगा। दिल्ली सरकार के इलेक्ट्रानिक शहर विकसित करने के फैसले

नई दिल्ली,31 जुलाई: जिस तरह से पिछले सात वर्षों में सार्वजनिक शिक्षा, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा सहित अन्य क्षेत्रों में काम हुआ है, उसी तरह इलेक्ट्रानिक्स उद्योग के क्षेत्र में कार्य होगा। दिल्ली सरकार के इलेक्ट्रानिक शहर विकसित करने के फैसले का भारत के इलेक्ट्रानिक्स जगह के उद्योगपतियों ने स्वागत किया है।यह बात दिल्ली संवाद एवं विकास आयोग (डीडीसी) के उपाध्यक्ष जस्मिन शाह ने कही।

kejriwal

शनिवार को डीडीसी ने दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं ढांचगत विकास निगम (डीएसआइआइडीसी) लिमिटेड और ईपीआईसी फाउंडेशन के सहयोग से भारत के इलेक्ट्रानिक्स उद्योगपतियों के साथ चर्चा का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य इलेक्ट्रानिक उद्योगों के लिए दिल्ली को पसंदीदा स्थान बनाने का रोडमैप तैयार करना था।जस्मिन शाह ने कहा कि दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बुनियादी ढांचे, इलेक्ट्रानिक्स डिजाइन और निर्माण के लिए एक अनुकूल नीति तैयार की जाएगी।

जिसके जरिए दिल्ली को इलेक्ट्रानिक्स उद्योग के लिए पसंदीदा स्थान के रूप में स्थापित किया जाएगा। शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विजन है कि दिल्ली को देश के आर्थिक विकास इंजन के रूप में स्थापित किया जाए। दिल्ली में एक बड़ा इलेक्ट्रानिक्स पारिस्थितिकी तंत्र बनाकर रोजगार पैदा किए जाएं। दिल्ली का राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक्स खपत में 7.5 प्रतिशत हिस्सा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+