दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेगी Bike Taxi, केजरीवाल सरकार कर रही विचार
दिल्ली सरकार अब बाइक टैक्सी को लेकर नीति जल्द लागू करने करने जा रही है। जिसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के गलियों में भी बाइक टैक्सी की सुविधा उपलब्ध होगी।

दिल्ली में जल्द ही एग्रीगेटर नीति लागू होने जा रही है। बगैर अनुमति के चल रही एप आधारित बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगा दिए जाने के बाद दिल्ली सरकार ने इस नीति को जल्द जमीन पर उतारने के लिए परिवहन विभाग से कहा है।
दिल्ली में जल्द ही एग्रीगेटर नीति लागू होने जा रही है। बगैर अनुमति के चल रही एप आधारित बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगा दिए जाने के बाद दिल्ली सरकार ने इस नीति को जल्द जमीन पर उतारने के लिए परिवहन विभाग से कहा है। सरकार चाहती है कि इस नीति को लागू करके दुपहिया और कार टैक्सी को अपने दायरे में लाकर सरकार के नियमों के तहत इन्हें चलाने की अनुमति दी जा सके। इससे अवैध रूप से चल रही दुपहिया टैक्सी सेवा को बंद करने के बाद कानूनी तौर पर स्वीकृत दुपहिया टैक्सी सेवा को शुरू किया जा सके।
नीति के तहत जहां इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा, वहीं ओला-उबर जैसी कंपनियों पर नकेल भी कसी जा सकेगी। ऐसी कंपनियों से संबंधित चालक सवारियों से अधिक पैसा वसूलते हैं या ठीक से पेश नहीं आते हैं तो संबंधित चालकों और कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी। कैलाश गहलोत ने बताया कि दिल्ली जल्द ही शहर में यात्री व माल की परिवहन और वितरण सेवाएं प्रदान करने वाले एग्रीगेटर्स के लिए नीति लागू करने वाला भारत का पहला राज्य बन जाएगा। वाहन बेड़े को 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक बनाने पर ध्यान दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications