कंझावला केस: संजय सिंह बोले- अंजलि केस में गृहमंत्री आप सांसदों से मिलने को तैयार नहीं

Sanjay Singh

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को मीडिया में कहा कि भाजपा नेता ने तालिबानियों की तरह दिल्ली में बेटी को सड़क पर घसीट-घसीटकर मार दिया। वहीं गृहमंत्री अमित शाह कानून व्यवस्था को लेकर 'आप' सांसदों से मिलने को तैयार नहीं हैं। उनका दावा था कि वह भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री के दफ्तर पर कई बार फोन कर समय मांग चुके हैं। लेकिन अभी तक आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय नहीं दिया गया है।

पार्टी से निष्कासित नहीं किया
राज्यसभा सदस्य ने आरोप लगाया कि कंझावला कांड का आरोपी मनोज मित्तल भाजपा का नेता है। इसलिए पूरी भाजपा का शासन तंत्र उसको बचाने में लगा हुआ है। भाजपा ने मनोज मित्तल को अभी तक अपनी पार्टी से निष्कासित नहीं किया है। क्योंकि बीजेपी कहती है कि उन्नाव-हाथरस जैसे कांड करो, हम तुम्हारा साथ देंगे। इसी वजह से कंझावला कांड को लेकर भाजपा के सांसद-विधायक और केंद्रीय मंत्रियों के मुंह से अभी तक निंदा का एक शब्द तक नहीं निकला है। भाजपा नेताओं के इशारे पर इस मामले को अब अलग एंगल देने का प्रयास किया जा रहा है। मनोज मित्तल को बचाने के लिए लीपापोती का प्रयास किया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस ने मामले में लीपापोती की
आप आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में एक दुखद हृदय विदारक हत्या की घटना घटित हुई। अब पूरी भारतीय जनता पार्टी उन दरिंदों के पक्ष में खड़ी है। देश भर में कहीं भी बलात्कार, हत्या, बहुत बड़े भ्रष्टाचार की घटना होती है और अगर उस व्यक्ति का कनेक्शन बीजेपी से है तो पूरी बीजेपी का शासन तंत्र उसे बचाने में खड़ा हो जाता है। कंझावला की घटना भी इसी बात का सीधा उदाहरण है। जहां पर भारतीय जनता पार्टी का नेता मनोज मित्तल इस दरिंदगी और हैवानियत भरी हत्या का जिम्मेदार है। इसका उदाहरण आपको तालिबान में दिखेगा। भाजपा के नेता ने देश की राजधानी दिल्ली में कई किलोमीटर तक लड़की को घसीट कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद पूरी दिल्ली पुलिस मामले की लीपापोती में लग गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+