'सेवा ही धर्म, सेवा ही कर्म, 45 साल से आपकी सेवा में समर्पित', सीएम गहलोत ने जताया जोधपुर का आभार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उम्मेद स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 45 साल से मैं आपकी सेवा में समर्पित हूं। सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने मेरा सहयोग किया।

CM Gehlot

Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को अपने जोधपुर दौरे के दूसरे दिन उम्मेद स्टेडियम में जनसभा कर कार्यकर्ताओं में जान भी फूंकी। इस मौके पर सभी विधायकों ने अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया और इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। राजीव गांधी लिफ्ट नहर तृतीय चरण परियोजना का शिलान्यास करते हुए सीएम ने कहा कि आज पहली बार शहर की सड़कों पर ऐसा रेला देखा है। यह सिर्फ राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के तीसरे चरण के शिलान्यास की खुशी नहीं है। बजट में जो घोषणाएं हुई हैं, उसका धन्यवाद देने लोग आए हैं। उन्होंने कहा कि हम चुनाव में हार और जीत से नहीं घबराते। जनसेवा करते हैं।

45 साल से आपकी सेवा में समर्पित

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उम्मेद स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 45 साल से मैं आपकी सेवा में समर्पित हूं। सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने मिलकर मुझे एमपी चुनाव में आगे बढ़ाने का निर्णय लेकर सहयोग किया। जबकि मैं तो एमएलए चुनाव भी हार चुका था।

जोधपुरवासियों का आशीर्वाद मिला

उन्होंने कहा कि जनता ने भी बराबर साथ दिया। जोधपुरवासियों का आशीर्वाद मिला। हमने बजट पेश करने में भी इतिहास बनाया है। अकाल के ज़माने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उस वक्त घर-घर गेहूं की बोरियां पहुंचा दी थीं। कर्मचारी भी एक समय विरोध में आ गए थे। उस वक्त भी जोधपुर की जनता ने प्यार दिया था। इसीलिए कहता हूं कि मैं थांसू दूर नहीं।

सेवा ही धर्म, सेवा ही कर्म

मुख्यमंत्री ने कहा - 'सेवा ही धर्म और सेवा ही कर्म के आधार पर मैं काम करता रहा हूं और जनता की सेवा की है। कोरोना से अभी भी सावधान रहने की जरूरत है। जब पहली बार सीएम बना तभी से ये बात जेहन में है कि मैं किसी भी कोने से कोई शिकायत न आने दूं। कोई भी ऐसा काम न करूं कि मेरा परिवार, मेरा शहर कभी नीचा देखे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+