पूरे हरियाणा की जेजेपी की भिवानी रैली पर नजर: दिग्विजय चौटाला

दिग्विजय चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं को रैली का न्यौता देते कहा कि भिवानी रैली भीड़ के अनुसार सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। उन्होंने कहा कि जेजेपी की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर विपक्ष बौखलाहट में है।

JJPs Bhiwani rally of entire Haryana is being monitored: Digvijay Chautala
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 9 दिसंबर को जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के पांचवें स्थापना दिवस पर भिवानी में होने वाली रैली में बस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर रैली स्थल पर पहुंचेंगे। इसी तरह पार्टी के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता भी कार्यकर्ताओं को बस में साथ लेकर भिवानी रैली में हिस्सा लेंगे। यह बात जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कही। वे वीरवार को कैथल में जेजेपी जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

दिग्विजय चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं को रैली का न्यौता देते कहा कि भिवानी रैली भीड़ के अनुसार सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। उन्होंने कहा कि जेजेपी की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर विपक्ष बौखलाहट में है। उन्होंने कहा कि जेजेपी 2024 के चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। दिग्विजय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भिवानी रैली पर पूरे प्रदेश की नजर है क्योंकि यह रैली प्रदेश की राजनीति का भविष्य तय करेगी इसलिए पार्टी कार्यकर्ता किसी प्रकार की कोई कमी न छोड़े।

जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल के सपनों को साकार करना ही जेजेपी का मकसद है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में पार्टी निरंतर कार्य कर रही है। दिग्विजय ने कहा कि भिवानी रैली में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की ताकत को और बढ़ाना है ताकि जनहित में पार्टी द्वारा किए गए तमाम वादे पूरे हो सके।

जेजेपी विधायक चौधरी ईश्वर सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैथल जिले में गुहला की सीट जीतकर जेजेपी को कैथल में मजबूती दी। उन्होंने कहा कि भिवानी रैली में भी सबसे ज्यादा संख्या जिला कैथल और गुहला हलके की होगी। विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि हम सब उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने का काम करेंगे। ईश्वर सिंह ने यह भी कहा कि वे 1977 में विधायक बने तो उन्होंने चौधरी देवीलाल को अपना कीमती वोट देकर मुख्यमंत्री बनाने का काम किया। इसी तरह अब 2019 में भी उन्होंने अपना चुनाव जीता और दुष्यंत चौटाला को उपमुख्यमंत्री बनाने का काम किया और सदा करता रहूंगा।

रैली को लेकर कैथल जिला प्रभारी देवेंद्र कादयान ने कहा कि जिले के सभी हलकों से हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व युवा भिवानी रैली में पहुंचेंगे। जेजेपी जिला प्रधान धूप सिंह माजरा ने कहा कि कैथल में भिवानी रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और घर-घर जाकर रैली का निमंत्रण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर को कैथल जिले से हजारों की संख्या में पार्टी वर्कर्स भिवानी पहुंचेंगे और रैली को ऐतिहासिक बनाएंगे। इस अवसर पर चेयरमैन रणधीर सिंह, पूर्व विधायक सत्येंद्र राणा, डॉ. वीरेंद्र सिवाच, प्रो. रणधीर चीका, रणदीप कौल, ज्ञान सिंह गुर्जर, पाला राम सैनी, बिल्लू चंदाना आदि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+