चौधरी देवीलाल के सिद्धांतों पर चल रही जजपा : दुष्यंत

JJP running on the principles of Chaudhary Devi Lal: Dushyant Chautala
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी (जजपा) की ओर से जब भी प्रदेशभर में कहीं भी कोई प्रांतीय रैली की गई है, उस रैली में सिरसा जिले ने रिकॉर्ड हाजिरी से रैली को कामयाब बनाया है और इस बार भी उन्हें उम्मीद है कि 9 दिसंबर को भिवानी में जजपा के पांचवें स्थापना दिवस पर होने वाली रैली में सिरसा जिला महत्ती भूमिका निभाएगा।

वे शुक्रवार को अजय वाटिका में 9 दिसंबर को भिवानी में होने वाले जजपा के पांचवें स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि जिला के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई दी जिन्होंने पूरे हौसले के साथ जिला परिषद व पंचायतों के चुनाव लड़े और विजयी हुए। जो पराजित हुए उन्हें भी प्रोत्साहित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे पहले से भी अधिक तैयारी के साथ आमजन के बीच रहें, उनकी विजय अवश्य होगी।

उन्होंने दोहराया कि जजपा जननायक चौधरी देवीलाल की नीतियों व सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश व प्रदेशवासियों के विकास को सुनिश्चित कर रही है। इससे पूर्व जजपा की जिला कार्यकारिणी की ओर से उपमुख्यमंत्री को सिरसा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए दिए गए योगदान के लिए मिठाई खिलाई गई। इससे पूर्व भिवानी में प्रस्तावित रैली के लिए सिरसा जिले के प्रभारी के तौर पर डॉ. अशोक शेरवाल, पूर्व विधायक कृष्ण कंबोज, डॉ. राधेश्याम शर्मा, पूर्व मंत्री भागीराम, पूर्व चेयरमैन अशोक वर्मा, जेजेपी जिलाध्यक्ष सर्वजीत मसीतां, महिला जिलाध्यक्ष सरोज डूडी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

अभय चौटाला नॉन सीरियस नेता

इस दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इनेलो के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला द्वारा पैदल यात्रा करने के दौरान डॉ. अजय सिंह चौटाला पर की गई टिप्पणी के लिए अभय चौटाला को नॉन सीरियस नेता करार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+