प्राथमिकता के साथ होंगे खरखौदा के काम, दिलाएंगे अन्तर्राष्ट्रीय पहचान: अजय चौटाला

खरखौदा, 15 मई: जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हुड्डा ने पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में सोनीपत और खरखौदा की अनदेखी की और यहां के युवाओं को रोजगार से वंचित रखा, लेकिन अब हरियाणा के युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की तर्ज पर ही खरखौदा का नाम अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अंकित होगा। उन्होंने कहा कि खरखौदा में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाए जाएंगे और आने वाले पांच सालों में खरखौदा अन्तर्राष्ट्रीय नक्शे पर दिखाई देगा। वे रविवार को जेजेपी द्वारा खरखौदा में जेजेपी द्वारा आयोजित हलका स्तरीय जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

ajay chautala

अजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी अपने चुनावी घोषणा पत्र के वादों के मुताबिक विपरीत परिस्थितियों के बावजूद युवाओं के लिए 75 प्रतिशत रोजगार कानून, पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी, राशन डिपो संचालन में 33 प्रतिशत भागीदारी देने सहित कई बड़े वादों को अमलीजामा पहनाया है। चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार जनहित में बेहतरीन कार्य कर रही है।

चौटाला ने यह भी कहा कि जननायक ताऊ देवीलाल ने 100 रुपए बुढ़ापा पेंशन की शुरुआत की थी, जो अब ढ़ाई हजार रुपए हो चुकी है और वादे अनुसार बुढ़ापा पेंशन को 5,100 रुपए भी करवाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी प्रोत्साहित किया कि अभी सरकार का ढाई वर्ष का समय शेष है और जनहित से जुड़े कार्यों में कोई कोर-कसर नहीं रहने दी जाएगी। चौटाला ने पार्टी के सदस्यता अभियान की सफलता के लिए भी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

चौटाला ने जनसभा में निमंत्रण के लिए आयोजकों का आभार प्रकट करते हुए लोगों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि वे डिप्‍टी सीएम दुष्‍यंत चौटाला से निवेदन करेंगे कि लोगों की सभी मांगें पूरी करवाए। इस मौके पर जेजेपी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया व चेयरमैन पवन खरखौदा ने डॉ. चौटाला, डिप्‍टी सीएम दुष्‍यंत चौटाला व अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए लोगों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ केसी बांगड़, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, वरिष्ठ नेता तेलूराम जोगी, पूर्व विधायक रमेश खटक, युवा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान, राममेहर ठाकुर, भूपेंद्र मलिक, सुमित राणा आदि वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+