देश के प्रथम नागरिक पर अशोभनीय टिप्पणी कर ओछी मानसिकता पर उतर आई कांग्रेस: नैना चौटाला

भिवानी, 30 जुलाई। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की विधायक नैना सिंह चौटाला ने एक कांग्रेस नेता द्वारा देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई अशोभनीय टिप्पणी पर कड़ी निंदा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम नागरिक पर ऐसे शर्मनाक बयान देकर कांग्रेस पूरी तरह से ओच्छी मानसिकता पर उतर आई है। नैना चौटाला ने कहा कि कांग्रेसी नेता का यह बयान बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि एक गरीब व आदिवासी महिला के राष्ट्रपति बनने पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है लेकिन कांग्रेसी इस बात को हजम नहीं कर पा रहे। वे शुक्रवार को भिवानी जिले के गांव रिवाड़ी खेड़ा में आयोजित हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।

JJP MLA Naina Singh Chautala criticized congress over comment on president

महिलाओं को संबोधित करते हुए नैना चौटाला ने कहा कि प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जिस दिन से सत्ता में भागीदारी की है, उसी दिन से किसान, कमरे, महिला सहित तमाम वर्ग के विकास एवं उत्थान के लिए काम करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार में प्रदेश हर मायनों में तरक्की के नए आयाम छू रहा है और सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

विधायक नैना चौटाला ने कहा कि डिप्टी सीएम चौटाला ने महिला वर्ग को पंचायतीराज में 50 फीसदी आरक्षण दिलवाया, राशन डिपो में महिलाओं को 30 प्रतिशत भागीदारी दिलवाई, कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए गांव से शहर तक के लिए फ्री बस पास की सुविधा, महिलाओं को लघु उद्योग स्थापित करने के लिए कम से कम ब्याज पर ऋण की सुविधा, हरियाणा के उद्योगों में प्रदेश के ही 75 फीसदी युवाओं के लिए रोजगार दिलाने की दिशा में मजबूत कदम उठाए है। उन्होंने कहा कि इससे एक तरफ जहां महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाने का काम हुआ है तो वही अपनी चुनावी वायदे अनुसार युवाओं को रोजगार, बेहतर शिक्षा देने की तरफ भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए है।

नैना सिंह चौटाला ने यह भी कहा कि डिप्टी सीएम चौटाला प्रत्येक जन के हित में कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी पात्र की पेंशन ना ही काटी गई है तथा ना ही काटी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के खेतों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, डिप्टी सीएम चौटाला से बात कर पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम चौटाला ने भी जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को उचित मुआवजा देने की बात कही है।

हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम में जेजेपी महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण ने कहा कि विधायक नैना चौटाला द्वारा महिलाओं से सीधा संपर्क जोड़ने, महिलाओं की मन की बात सुनने तथा उनकी समस्याएं जानने के लिए हरी चुनरी की चौपाल कार्यक्रम की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का असर दिखने लगा है कि महिलाओं ने घूंघट से निकलकर न केवल अपने मन की बात सार्वजनिक रूप से रखनी शुरू कर दी है बल्कि नैना चौटाला व हरी चुनरी चौपाल के माध्यम से उनकी समस्याओं को विधानसभा तक पहुंचाने का प्लेटफार्म भी मिला है।

उन्होंने कहा कि मुद्दा चाहे बेटियों को पढ़ाने और खेल का हो, महिलाओं की सुरक्षा की बात हो या फिर गांव में पीने के पानी की समस्या हो या फिर बेटियों को रोजगार देने की बात हो। हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रमों में नैना चौटाला के समक्ष महिलाएं खुलकर बात कर रही है तथा उनका समाधान भी किया जा रहा है। वहीं जेजेपी प्रदेश संगठन सचिव राजेश लितानी ने कहा कि डिप्टी सीएम चौटाला के नेतृत्व में आज प्रदेश हर क्षेत्र में विकास एवं तरक्की के नए आयाम छू रहा है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम चौटाला की नीतियों से किसान, मजदूर, युवा, महिला, व्यापारी हर वर्ग खुश है तथा उन्हे डिप्टी सीएम चौटाला द्वारा लागू की जा रही योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+