जेजेपी महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला बीजेपी नेता को याद दिलाया गठबंधन का धर्म

जेजेपी महासचिव दिग्विजय चौटाला बीजेपी नेता को याद दिलाया गठबंधन का धर्म

चंडीगढ़। हरियाणा के राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने बीजेपी नेता ओम प्रकाश धनखड़ को गठबंधन के राजधर्म की याद दिलाई। भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र के गांव मिरान में शहीद अमित कुमार की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ओपी धनखड़ को गठबंधन धर्म के अनुसार बयान देना चाहिए।

 JJP Digvijay Chaulata said BJP Leader Om Prakesh Dhankhar should give Statement accordingly

मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता हमेशा जनता-जनार्दन तय करती है। दिग्विजय ने कहा कि क्या पता तीसरी बार मनोहर लाल ही मुख्यमंत्री बन जाएं या फिर दुष्यंत चौटाला मुख्यमंत्री बन जाएं। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि ये भी संभव है कि ओमप्रकाश धनखड़ ही मुख्यमंत्री बन जाएं। उन्होंने कहा कि यह सब भविष्य के गर्भ में छिपा है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सपने देखना और उन्हें साकार करने का सबका अधिकार है।

वहीं जेजेपी प्रधान महासचिव ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज कांग्रेस की हालत खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि अब तो कुलदीप बिश्नोई जैसे पुराने कांग्रेसी कांग्रेस को छोड़कर जा रहे हैं। दिग्विजय ने कहा कि भविष्य में भूपेंद्र हुड्डा भी कांग्रेस को छोड़ दें तो आश्चर्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीयत में हमेशा से खोट रहा है इसलिए कांग्रेस खात्मे की ओर है।

इससे पहले दिग्विजय सिंह चौटाला ने गांव मिरान के 20 वर्षीय शहीद अमित की प्रतिमा का अनावरण किया। गांव बुसान में युवाओं की मांग पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की सहायता से 2.50 लाख से बनी लाइब्रेरी का दिग्विजय सिंह चौटाला ने उद्घाटन किया और युवाओं को आगे भी हर संभव मदद देने का भरोसा दिया।

साथ ही उन्होंने लाइब्रेरी में दो कंप्यूटर देने का वादा युवाओं से किया। उन्होंने युवा प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया। जुई में दिग्विजय चौटाला ने गोशाला की शेड हेतु निजी कोष से दिए गए 5 लाख 51 हजार के बने शेड का उद्घाटन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+