प्रकाश सिंह बादल के निधन पर अजय चौटाला ने जताया दुख, कहा- मैंने उनकी गोदी में सीखी राजनीति

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि, बादल साहब जैसे नेता राजनीति में बहुत कम है। उन्होंने ने हमेशा दूसरों को सिखाया है।

jjp chief Ajay Chautala expressed grief over the death of Prakash Singh Badal

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने अफसोस जाहिर किया है। मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि बादल साहब का चौटाला परिवार के साथ पुराना रिश्ता है।

2 दिन पहले ही बादल साहब का स्वास्थ्य जानने के लिए उन्होंने बादल साहब को फोन किया था। लेकिन बादल साहब का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की वजह से प्रकाश सिंह बादल से बातचीत नहीं हो पाई। उसके बाद सुखबीर सिंह बादल को फोन किया लेकिन सुखबीर सिंह बादल से भी उनकी तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से बातचीत नहीं हो पाई।

अजय सिंह चौटाला ने बताया कि इसके बाद उन्होंने पीए से फोन पर बातचीत कर प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल के निधन से न सिर्फ उनके और बादल परिवार को क्षति पहुंची है, बल्कि समाज को भी गहरा आघात पहुंचा है। बादल और चौटाला परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति दें और प्रकाश सिंह बादल की आत्मा को शांति दें।

अजय चौटाला ने कहा कि बादल साहब के दिखाए गए रास्तों पर उनके और हमारे परिवार के लोग आगे बढ़े, बादल साहब हमारे परिवार के सबसे बड़े मुखिया थे। राजनीति में आज एक युग का अंत हो गया है। बादल साहब जैसे नेता राजनीति में बहुत कम है। उन्होंने ने हमेशा दूसरों को सिखाया है, बादल साहब की कमी पूरे समाज को खलेगी।

उन्होंने अपने एक किस्से का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले दिनों मेरा 62 वां जन्मदिवस था और दिग्विजय की शादी का निमंत्रण देने के लिए प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात हुई थी। इस दौरान कई मुद्दों पर उनसे चर्चा भी की गई अजय सिंह चौटाला ने कहा कि बादल साहब को कभी भी गुस्सा नहीं आता था, लोगों को प्यार देना और प्यार से बातचीत करना बादल साहब की आदत थी। उन्होंने कहा कि बादल साहब की गोद में बैठकर ही उन्होंने राजनीति सीखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+