रोटी, कपड़ा के बाद अब देंगे मकान', कैबिनेट की बैठक के बाद बोले हेमंत सोरेन; विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्रालय परिसर में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, हमारी सरकार के हर कैबिनेट बैठक का फैसला ऐतिहासिक होता है। हर वर्ग के लोगों के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की है।

सीएम सोरेन ने आगे यह कहा कि जिन वंचित और गरीबों को आवास नहीं मिल पा रहा था, अब राज्य सरकार अपने मद से अबुआ आवास देगी। ये आवास प्रधानमंत्री आवास से बड़े होंगे और ज्यादा लागत से बनेंगे।

Jharkhand

झारखंड गरीब राज्य है और यहां गरीबों की संख्या अधिक है। बहुत से लोग दो वक्त का अनाज भी नहीं जुटा पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए राज्य सरकार रोटी और कपड़ा भी दे रही है और अब मकान बनाकर भी देगी। करीब 16 हजार करोड़ की लागत से अबुआ आवास योजना शुरू होगी।

हेमंत सोरेन ने अमर बाउरी के नेता प्रतिपक्ष बनने पर कहा कि भाजपा सब जानती थी। ये फैसला अंतिम समय में लिया गया है। खाली संवैधानिक पद पर नेता प्रतिपक्ष की आवश्यकता है। अब नेता प्रतिपक्ष अपनी भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि जेपीएससी को लेकर भी बहुत जल्द फैसला होगा। लगातार नियुक्तियां हो रही हैं। विपक्ष आज भी रोज सरकार बनाती है। भाजपा के नेताओं का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है।

झारखंड सरकार अबुआ आवास योजना के तहत आठ लाख गरीब बेघरों को पक्का आवास देगी। इसके तहत तीन कमरों का पक्का मकान मिलेगा। इसे लेकर राज्य मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दी है।

इस योजना का लाभ वैसे परिवार ले सकेंगे जिन्हें राज्य अथवा केंद्र द्वारा संचालित आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, बिरसा आवास योजना, इंदिरा आवास योजना का लाभ नहीं मिला हो।

इस योजना के तहत पहले साल दो लाख, दूसरे साल साढ़े तीन लाख और तीसरे साल ढाई लाख लोगों को आवास देने का लक्ष्य रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+