Jharkhand Politics: चुनाव के पहले सीएम हेमंत ने चल दी बड़ी चाल, कांग्रेस को खुश रखने के लिए सौंपी बड़ी जिम्मेदार
CM Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में बोर्ड-निगम का बंटवारा अब शुरू हो गया है। बंटवारे के फार्म्युले के तहत कांग्रेस नेताओं के खाते में दो बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

रांचीः लोकसभा चुनाव 2024 के पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी चाल चली है। राज्य में गठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस नेताओं को खुश रखने के लिए कांग्रेस नेताओं ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य सरकार की ओर से झारखंड राज्य आवास बोर्ड और हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की है। इस संबंध में सरकार की ओर से शनिवार देर शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई है।
झारखण्ड राज्य आवास बोर्ड अधिनियम 2000 की धारा 4(1) (क) और 16 (2) (क) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते आवास बोर्ड का गठन किया गया है। रामगढ़ जिले के बरकाकाना के रहने वाले संजय लाल पासवान को झारखण्ड राज्य आवास बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति अगले तीन वर्षों के लिए होगी। इससे संबंधित अधिसूचना निर्गत कर दी गई है। साथ ही, झारखण्ड राज्य आवास बोर्ड अधिनियम 2000 की धारा 4.1 (ञ) के तहत आवास बोर्ड के सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। सदस्यों की नियुक्ति भी तीन वर्षाें के लिए होगी। झारखण्ड राज्य आवास बोर्ड के सदस्य के पद पर रांची के अभिलाष साहु की नियुक्ति हुई है। इसके अलावा पाकुड़ के गुलाम अहमद गोकुल, रांची के नीतिन अग्रवाल और धनबाद के पवन महतो को नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयशंकर पाठक को झारखण्ड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि पलामू के हृदयानंद मिश्रा, रांची के राकेश सिन्हा ,देवघर के अजय नारायण मिश्रा और पलामू के संजीव तिवारी को बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल पांच वर्षाें के लिए होगा। हिन्दू धार्मिक न्यास अधिनियम, 1950 (अंगीकृत) की धारा 8 के तहत नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications