मजबूत होगी झारखंड की पुलिस व्यवस्था, हेमंत सोरेन ने की खास तैयारी

झारखंड के सभी आईजी, रेंज डीआईजी और पुलिस अधीक्षकों को मौजूद रहने को कहा गया है..

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज झारखंड पुलिस के कामकाज की समीक्षा करेंगे। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन में होगा। राज्य के सभी आईजी, रेंज डीआईजी और पुलिस अधीक्षकों को मौजूद रहने को कहा गया है। लंबे अरसे बाद पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति फीजिकल तौर पर होगी। कोविड काल में यह बैठक लगातार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हो रही थी। बैठक को लेकर पुलिस विभाग पूरी तैयारी में जुट गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड पुलिस के कामकाज, नक्सल अभियान, अपराधिक गिरोहों पर लगाम लगाने, खनिजों की अवैध तस्करी रोकने समेत अन्य विषयों पर समीक्षा बैठक करेंगे।

hemant soren

इससे पहले गृह सचिव राजीव अरूण एक्का और डीजीपी नीरज सिन्हा सभी जिलों के एसपी के साथ वीसी के जरिये तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। सभी जिलों के एसपी से कहा गया है कि वे अपने अपने जिलों के डाटा पूरी तरह से कंप्लीट कर बैठक में शामिल हों। ऐसा ना हो कि सीएम किसी मामले की जानकारी लेना चाहे और उस बात की जानकारी देने में पुलिस अधीक्षकों को कठिनाई का सामना करना पड़े।

झारखंड पुलिस के द्वारा नक्सल अभियान में लगातार सफलताएं हासिल की जा रही हैं। लेकिन दूसरे कई मोर्चों पर पुलिस फेल नजर आती है। फेल होने के पीछे संसाधनों की कमी को भी कारण बताया जाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री सभी जिलों के एसपी अपने-अपने जिलों में मिले संसाधन को लेकर भी बात करेंगे। राजधानी रांची सहित आज भी कई जिलों में थानों की स्थिति बेहद बदतर है, न ही थानों के पास वाहन हैं और ना ही उनका थानाभवन बेहतर स्थिति में है। इन सभी मामलों को लेकर गृह सचिव और डीजीपी के द्वारा भी मुख्यमंत्री के सामने बातें रखी जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+