रांची में पुस्तकालय और गोड्डा में बनेगा अस्पताल, सीएम सोरेन और प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में हुए समझौते
सीसीएल रांची विश्वविद्यालय परिसर में 5000 छात्र-छात्राओं की क्षमता वाले एक लाइब्रेरी का निर्माण कराएगा। दूसरी और ईसीएल गोंडा के महागामा के 300 बेड के आधुनिक सुविधा वाला अस्पताल का भी निर्माण किया करेगा।

Jharkhand News: सीसीएल रांची विश्वविद्यालय परिसर में 5000 छात्र-छात्राओं की क्षमता वाले एक लाइब्रेरी का निर्माण कराएगा। दूसरी और ईसीएल गोंडा के महागामा के 300 बेड के आधुनिक सुविधा वाला अस्पताल का भी निर्माण किया करेगा। इसके लिए दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर (एमओयू) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला मंत्री की मजदूरी में शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में हुआ।
लाइब्रेरी के लिए एमओयू झारखंड सरकार का कोल इंडिया भारत सरकार की अनुषंगी कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के साथ हुआ। जबकि अस्पताल के लिए ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के साथ संपन्न हुआ। सीसीएल रांची विश्वविद्यालय परिसर आबादी में करीब 2 एकड़ भूमि पर लगभग 62.63 करोड़ की लागत से पुस्तकालय और गोंडा का निर्माण करेगा।
बता दें, रांची में पुस्तकालय और गोंडा अस्पताल का निर्माण सीएसआर के फंस से किया जाएगा। यह पुस्तकालय लगभग 11753 वर्ग मीटर भूतल के साथ 5 मंजिला भवन में होगा। निर्माण कार्य लगभग 2 से 3 वर्षो के अंदर पूर्ण कर लिया जाएगा। जनजातीय बाहुल झारखंड की राजधानी रांची में विभिन्न जिलों से काफी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं।
जो उच्च शिक्षा व्यवसायिक शिक्षा एवं विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा जैसे कि (सिविल सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा, एसएससी, रेलवे आदि) की तैयारी कर रहे सभी छात्र छात्राएं इसमें अपनी तैयारी कर सकते हैं। ऐसे छात्र पुस्तकालय निर्माण होने से लाभान्वित होंगे और साथ ही साथ यह राज्य के लिए अद्वितीय शैक्षिक संस्था के रूप में विकसित किया जाएगा।
लाइब्रेरी की ऐसी होंगी खासियत
- राज्य स्तीरय पुस्तकालय भवन में 6 लिफ्ट होगी, सोलर रूफटॉप पैनल से बिजली का उत्पादन किया जाएगा।
- ई-रिसोर्स और जर्नल अनुभाग, सम्मेलन कक्ष, संदर्भ पुस्तक अनुभाग, डिजिटल लाइब्रेरी अनुभाग होगा।
- संस्थागत डिजिटल रिपॉजिटरी, थीसिस, डिसटेंशन, रिपोर्ट और समाचार पत्र जैसे अनुभाग होंगे।
- एसटीपी सीवेज उपचार संयंत्र ऊर्जा कुशल प्रकाश व्यवस्था कतार प्रबंधन।
-दोहरी दीवार प्रणाली गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए बनेंगे।
- समूह अध्यन के लिए कक्ष, बैठक कक्ष, ध्यान केंद्र, केंटीन, मिनी सभागार।
ऐसा होगा गोड्डा का अस्पताल
- ईसीएल अपने सीएसआर फंस से गोड्डा के महागामा में 300 बेड की आधुनिक सुविधा युक्त अस्पताल बनाएगा।
- ओपीडी क्षेत्र और अन्य संबंधित बुनियादी ढांचे के साथ एक भूतल और तीन मंजिला अस्पाल भवन का निर्माण किया जाएगा।
- आईसीयू और अन्य सुविधाओं के साथ मल्टी स्पेशियलिटी मेडिकल यूनिट की होगी सुविधा।
- अस्पताल की सभी सुविधाएं, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के साथ आवासीय भवन का निर्माण।












Click it and Unblock the Notifications