Jharkhand : 1 रुपये देकर माफ किया 50 हजार का कर्ज, जानिए कैसे उठा सकते हैं फायदा

Farmer Loan: लोन लेने के बाद हर कोई खुद को दबाव में महसूस करता है. सोचिए, अगर आपका छोटे से छोटा लोन भी माफ हो जाए तो कितनी खुशी मिलती है. ऐसा ही एक मौका है झारखंड के लोगों को.

Hemant Soren

हजारीबाग. झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत राज्य के किसानों का 50 हजार रुपये तक का ऋण 1 रुपये में माफ किया जा रहा है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान तत्पर रहें. ऋण माफी योजना के तहत आगामी 16 जनवरी से लेकर 31 जनवरी 2023 तक हजारीबाग जिला के 250 से अधिक पंचायतों में शिविर लगाया जाएगा.

शिविर में योजना का लाभ उठाने के लिए किसान को अपना केसीसी खाता, आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं मोबाइल नंबर लेकर e KYC कराना होगा. जिसके बाद वह किसान अपने लिए गए लोन के आधार पर रजिस्टर्ड हो जाएंगे. झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत 21 मार्च 2020 तक लिए गए लोन माफ किए जाएंगे.

किसानों की पात्रता

झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत लाभुक किसान को विभिन्न पात्रता पूरी करनी होगी तब उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा.

रैयत किसान जो अपनी भूमि पर स्वयं कृषि करते हैं-

-किसान झारखंड राज्य का निवासी होना चाहिए.
-किसान के पास वैध आधार नंबर होना चाहिए.
-आवेदक मान्य राशन कार्ड धारक होना चाहिए.
-फसल ग्रीन झारखंड में स्थित अहर्ताधारी बैंक से निर्गत होना चाहिए.
-दिवंगत ऋण धारक का परिवार होना चाहिए.

गैर रैयत किसान जो अन्य रहती भूमि पर कृषि करते हैं-

-किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए.
-एक परिवार से एक ही फसल ऋण धारक सदस्य पात्र होंगे.
-आवेदक मानक अल्प अवधि फसल ऋण धारक होने चाहिए.
-आवेदक के पास मानक फसल ऋण खाता होना चाहिए.
-यह योजना सभी फसल ऋण धारक के लिए स्वैच्छिक होगी.

हजारीबाग जिला कृषि पदाधिकारी राजीव मिश्रा ने कहा कि झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत वैसे किसान जो जिन्होंने लोन लिया है और ब्याज चुकाने में असमर्थ हैं. उन्हें इस योजना का लाभ उठाना चाहिए.

झारखंड सरकार पहली बार एक साथ 50 किसानों की ऋण माफी कर रही है. 31 जनवरी 2023 तक किसान अपना e KYC रजिस्टर्ड कराएं और योजना का लाभ उठाएं. इस योजना के तहत ऋण माफी होने से किसानों का भविष्य में कुछ सुधार आएगा और आत्महत्या करने से भी किसान बचेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+