झारखंड: मैं पढ़ना चाहती हूं सीएम सर, मेरी मदद करें, महज 48 घंटों में विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया
पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मदद की गुहार लगाने वाली गढ़वा की बेबी कुमारी और उसके पूरे परिवार पर मेहरबान हो गया है।

रांची,11 दिसंबर: पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाने वाली गढ़वा की बेबी कुमारी और उसके पूरे परिवार पर मेहरबान हो गया है। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त गढ़वा को बेबी और उसके पूरे परिवार को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के 48 घंटे के अंदर पूरे परिवार को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया।
परिवार पर मेहरबान प्रशासन
बेबी कुमारी को सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना और उसकी बहनों को कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना, मां ललिता देवी को बकरी पालन हेतु मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से जोड़ा गया है। बेबी के पिता इंद्रेश राम को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत पांच लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बेबी कुमारी की बहन रिमझिम कुमारी का नामांकन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कराया गया है। मनरेगा से एक लाख तीस हजार की लागत का पशु शेड भी स्वीकृत किया गया है।
मुख्यमंत्री के प्रति बेबी ने जताया आभार
मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए बेबी कुमारी ने कहा कि, मुख्यमंत्री जी से मैंने पढ़ने के लिए मदद की गुहार लगाई थी। आज मुझे और मेरी बहनों को कई योजनाओं से लाभान्वित किया गया। मां-पिताजी को भी स्वरोजगार से जोड़ा है। मेरी बहनों का पढ़ने का सपना अब साकार होगा। मैं पढ़कर शिक्षक बनूंगी। मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद।












Click it and Unblock the Notifications