Jharkhand Holi Milan: सीएम हेमंत और स्पीकर ने झाल बजाकर होली गाई, जमकर झूमे मंत्री-विधायक

होली मिलन समारोह में विधानसभाध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जहां झाल बजाया। वहीं, विधायक प्रदीप यादव ने तबले पर अपना हाथ आजमाया। सभी ने होली के गीत भी गाए।

 Hemant Soren

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही समाप्त होने के बाद आज होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विधानसभा परिसर में आयोजित होली मिलन में स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए।

होली मिलन समारोह में सत्तापक्ष के कई विधायक और मंत्री भी शामिल हुए। लेकिन विपक्षी विधायकों ने समारोह से दूरी बनाए रखी।

विधानसभा परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में विधायक प्रदीप यादव, राजेश कच्छप , इरफान अंसारी और शिल्पी नेहा तिर्की समेत अन्य विधायक उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे पर फूलों की बारिश की। साथ ही अबीर-गुलाल लगाकर होली त्योहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने समस्त झारखंड वासियों को पवित्र त्योहार होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

होली मिलन समारोह के उपरांत प्रेस-मीडिया के प्रतिनिधियों से बात-चीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा- 'होली सभी के बीच खुशियां बांटने का त्योहार है। इस वर्ष की होली एक-एक झारखंड वासियों के जीवन में खुशियों का नया-नया रंग लेकर आए, यही ईश्वर से मैं आज के दिन प्रार्थना करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+