Jharkhand: आज ननिहाल जाएंगे हेमंत सोरेन, ममेरे भाई के रिसेप्शन पार्टी में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री के मामा लखीराम किस्कू के पुत्र धरम किस्कू की शादी 22 मई को होना निश्चित हुआ है। मुख्यमंत्री अपने ननिहाल में होने वाली शादी समारोह में सपरिवार आएंगे और 23 मई की रिसेप्शन पार्टी में भी शरीक होंगे।

Hemant Soren

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को चांडिल के धातकीडीह स्थित अपने ननिहाल जाएंगे। वह ममेरे भाई की शादी समारोह की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 2 घंटे तक ननिहाल में रहेंगे।

हेलिकॉप्टर से धातकीडीह जाएंगे हेमंत

मुख्यमंत्री दोपहर तकरीबन 3 बजे हेलिकॉप्टर से धातकीडीह पहुंचेंगे और शाम को 4:40 बजे रांची के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके लिए कांगलाडीह में अस्थायी तौर पर हेलीपैड बनाया गया है। मुख्यमंत्री के धातकीडीह आने को लेकर धातकीडीह पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा। सोमवार की शाम से ही धातकीडीह में पुलिस बल की तैनाती करा दी गई है।

पुलिस प्रशासन ने लिया सुरक्षा का जायजा

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने धातकीडीह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इधर, सोमवार को मुख्यमंत्री के ममेरे भाई धरम किस्कू की बारात चांडिल के धातकीडीह से निकलकर जमशेदपुर के मानगो स्थित बामनगोड़ा पहुंची।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+