Jharkhand: हेमंत सोरेन बोले- भाजपा सिर्फ आदिवासियों की बात करती है, असल में सबसे बड़ी विरोधी वही

Jharkhand: हरियाणा हिंसा पर भी बोले सीएम हेमंत सोरेन झारखंड विधानसभा को संबोधित करते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र ने वन संरक्षण अधिनियम में संशोधन किया है। इससे आदिवासियों को उनके वन अधिकारों से वंचित कर दिया जाएगा। भाजपा आदिवासियों के बारे में सिर्फ बात करती है। लेकिन असल में वे सबसे बड़े आदिवासी विरोधी हैं।

मणिपुर का हाल सब जानते हैं। लेकिन यह संघर्ष सिर्फ मणिपुर ही नहीं बल्कि पूरे पहाड़ी इलाके इसी तरह के दौर से गुजर रहे हैं। सदन में सांप्रादायिक हिंसा से जूझ रहे हरियाणा का मुद्दा भी सोरेन ने उठाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड में कानून व्यवस्था की बात करती है लेकिन हरियाणा में क्या हुआ। भाजपा की नीति है- बांटों और राज करो। बता दें, देर शाम विधानसभा के मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Hemant Soren,
झारखंड स्वास्थ्य विश्वविद्यालय विधेयक पेश
झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक 2023 पारित किया गया। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सदन में विधेयक का विवरण दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में इस बिल की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि हम राज्य के सर्वांगीण विकास की मंशा रखते हैं। सरकार को लगता है कि यह बिल झारखंड के युवाओं, छात्रों और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा।

पहले की परीक्षाएं टाई-अप हुआ करती थी। यानी किसी न किसी विश्वविद्यालय के साथ किया जाना है। इसलिए हमने एक प्रणाली स्थापित की है, जिससे छात्रों को लाभ मिलेगा। उन्हें फायदा होगा। मुझे लगता है कि झारखंड के लिए आज का दिन एतिहासिक दिन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+